IGMC में न्यू ब्लॉक में शिफ्ट हुआ इमरजेंसी विभाग…आज से शुरू हुई सेवाएं, ट्रोमा सेंटर भी शुरू

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- आईजीएमसी अस्पताल में अब इमरजेंसी विभाग को न्यू बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया है। ट्रॉमा सेंटर के साथ इमरजेंसी विभाग ने आज से सेवाएं शुरू कर दी है । बीते दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  ने इमरजेंसी विभाग और ट्रॉमा सेंटर का शुभारंभ किया था।वही आज से इसे शुरू कर दिया है. पुरानी बिल्डिंग में 18 वर्ष से कम आयु के लिए  मैडिकल आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह ब्लॉक-बी, चौथी मंजिल, बाल चिकित्सा विभाग (Paediatrics Medicine Department) में ही दी जायेगी। ट्रॉमा/दुर्घटना से संबंधित 18 वर्ष से कम उम्र के मरीजों को आपातकालीन सेवा नए Emergency & Trauma Block में ही उपलब्ध होगी ।
विभागाध्यक्ष डॉ मोहन जरेट ने कहा कि केजुअल्टी विभाग को लेकर WHO की नई गाइडलाइन जारी की गई है. पहले केजुअल्टी विभाग होता था,लेकिन अब  इंटीग्रेटेड एमरजेंसी ट्रोमा केयर सेंटर होगा. इसमें आज से ही सेवाएं शुरू कर दी गई है। इसमें सेवाओ के साथ साथ  एकेडमिक कोर्स शुरू किए जाएंगे और आज से आपतकाल  सेवाएं न्यू ब्लॉक में शुरू हो जाएगी।
आईजीएमसी के एमएस डॉ राहुल राव ने कहा कि बीते दिन  ब्लॉक का शुभारम्भ   सुखविंदर सिंह सुक्खु द्वारा किया गया। इस आपातकालीन एवम ट्रॉमा ब्लॉक  में  मरीजों के लिए 110 बिस्तरों का प्रावधान किया गया है। इसके साथ साथ आपातकालीन ऑपरेशन थियेटर, आई०सी०यू०, बर्न वार्ड तथा स्पैशल वार्ड का भी इसी ब्लॉक में अलग से प्रावधान किया गया है। इस ब्लॉक में सी०टी० स्कैन, अल्ट्रासाउन्ड तथा एक्स-रे सुविधाओं का प्रावधान किया गया है, जो कि मरीजों को आने वाले समय में लाभान्वित करेगा। 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी मरीजों को हर प्रकार की आपातकालीन सेवायें प्रदान की जायेगी। 18 वर्ष से कम आयु वालो की मैडिकल आपातकालीन सेवायें पहले की तरह ब्लॉक-बी, चौथी मंजिल, बाल चिकित्सा विभाग (Paediatrics Medicine Department) में ही दी जायेगी। ट्रॉमा/दुर्घटना से संबंधित 18 वर्ष से कम उम्र के मरीजों को आपातकालीन सेवा नये इमरजेंसी और ट्रॉमा ब्लॉक में ही उपलब्ध होगी ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी,सुरक्षा कर्मियों की निगरानी...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.