/ Jun 29, 2026

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है,जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ भी सीमित रहता है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि बड़ा भंगाल में महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा महज औपचारिकता है।उनका कहना था कि यदि सरकार वास्तव में महिलाओं के कल्याण को लेकर गंभीर होती,तो प्रदेशभर में समान रूप से योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कम आबादी वाले क्षेत्रों में घोषणाएं कर सरकार अपनी गारंटियों का हिसाब पूरा करने का प्रयास कर रही है।भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री की सड़क निर्माण संबंधी घोषणा पर भी सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि बड़ा भंगाल जैसे दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्र में मात्र 10 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण संभव नहीं है।उनके अनुसार वहां कठोर चट्टानों की कटिंग और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कहीं अधिक बजट की आवश्यकता पड़ेगी।सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं धन के अभाव में प्रभावित हैं,ऐसे में बिना पर्याप्त वित्तीय प्रावधान के सड़क निर्माण की घोषणा केवल दिखावटी कदम प्रतीत होती है।उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार विकास कार्यों को गति देने के बजाय घोषणाओं के माध्यम से जनता को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने पूरे प्रदेश के संतुलित विकास को प्राथमिकता दी,जबकि वर्तमान सरकार अपनी ही चुनावी प्रतिबद्धताओं से पीछे हटती नजर आ रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है,जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ भी सीमित रहता है। सुधीर...

करनाल में बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले– विपक्ष में राहुल गांधी रहने तक बीजेपी निश्चिंत

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के औंगद गांव में आयोजित राजपूत क्षत्रिय कुलभूषण पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह में पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी विपक्ष की राजनीति का नेतृत्व कर रहे...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन बातों को गंभीरता से...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों...

मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास की नई उड़ान भरी, हिमाचल को मिली ऐतिहासिक सौगातें : अनुराग ठाकुर

शिमला,संजू-;भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके बाद उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.