Ambala,24 Novemver-:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे,जहां हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
रक्षा मंत्री विशेष विमान द्वारा दिल्ली से अम्बाला पहुंचे। उनके आगमन पर मंडल आयुक्त,उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित सेना एवं वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया। स्वागत उपरांत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऊर्जा मंत्री अनिल विज भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए।गौरतलब है कि राजनाथ सिंह आज कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में भाग लेंगे, जहाँ वे गीता पूजन के साथ मध्य प्रदेश एवं हरियाणा के पवेलियनों का उद्घाटन भी करेंगे।
