Ambala,24 November-:कुरुक्षेत्र में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से पहले अंबाला में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री के कार्यक्रमों को देखते हुए शहर के कई रूट अगले तीन दिनों तक डायवर्ट रहेंगे। पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात है,जबकि बाहर से आने वाले वाहनों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है।
अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर अंबाला पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। सुबह से ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में पुलिसकर्मी तैनात हैं और सभी एंट्री प्वाइंट्स पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस इस बार ऊँचाई से भी निगरानी रख रही है।आज रक्षा मंत्री गीता जयंती महोत्सव में शामिल होंगे, जबकि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। VVIP मूवमेंट को देखते हुए चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों को हाईवे 152D पर डायवर्ट किया जा रहा है।
