एंट्री टैक्स विवाद बढ़ा: 9 अप्रैल तक समाधान न हुआ तो 33 बैरियरों पर प्रदर्शन, बॉर्डर सील की चेतावनी

बिलासपुर ,सुभाष -:ऑल हिमाचल प्रदेश टैक्सी ऑपरेटर एवं ड्राइवर वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान रत्न राम शर्मा ने एंट्री टैक्स को लेकर बड़ा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 9 अप्रैल तक टैक्सी ऑपरेटरों की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो प्रदेशभर के 33 बैरियरों पर 132 यूनियनें एक साथ धरना-प्रदर्शन करेंगी और जरूरत पड़ने पर बॉर्डर भी सील कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में पूरी जिम्मेदारी प्रदेश के आला अधिकारियों की होगी।
मंगलवार को बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रत्न राम शर्मा ने बताया कि एंट्री टैक्स को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा बाकायदा नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद भी बॉर्डर पर तैनात कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं और नियमों की अनदेखी करते हुए टैक्सी ऑपरेटरों से अवैध रूप से टैक्स वसूला जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर एसोसिएशन की ओर से कई बार संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे प्रदेशभर के टैक्सी चालकों और ऑपरेटरों को भारी आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।रत्न राम शर्मा ने बताया कि पूरे हिमाचल प्रदेश में लगभग 33 एंट्री बैरियर हैं, जहां इस तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि टैक्सी ऑपरेटरों को राहत मिल सके।उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

खराब मौसम में पैराग्लाइडिंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा,SP कांगड़ा की सख्त चेतावनी

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। खराब मौसम के दौरान उड़ान भरने वाले पैराग्लाइडर ऑपरेटरों और पायलटों पर अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी।एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पर्यटकों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त...

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.