Bilaspur,Subhash(TSN)-नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार पूर्व सैनिकों से कुल 20 लाख 35 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस थाना भराड़ी में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार,2022 में रिटायर हुए एक पूर्व सैनिक को उसके साथी ने बताया कि संजय ठाकुर नाम का युवक बैंक में नौकरी लगवाने में मदद करता है।इस पर उसने संजय और उसके साथियों को किस्तों में पैसे देना शुरू किया।बाद में तीन और पूर्व सैनिकों को भी ठगा गया।जब महीनों बाद भी नौकरी नहीं मिली,तो पीड़ितों ने पैसे वापस मांगे,लेकिन आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने संजय ठाकुर (हमीरपुर),नितिश कुमार (हरियाणा),और लवप्रीत सिंह (पंजाब) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है और कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।साथ ही युवाओं से अपील की कि वे ऐसे झांसे में न आएं और किसी भी संदेहजनक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
