मुंबई (एकता): बॉलीवुड जगत से एकॉ दुखद खबर सामने आई है। फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता Shreyas Talpade को दिल का दौ+रा पड़ गया। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
सूत्रों के मुताबिक उन्हें मुंबई में बेलेव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि यह घटना एक फिल्म की शूटिंग से घर लौटने के बाद हुई। वह घर पर अचानक बेहोश हो गए। फिलहाल उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एंजियोप्लास्टी के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बता दें कि श्रेयस तलपड़े कई हिट फिल्मों जैसे गोलमाल, धमाल और ओम शांति ओम में शानदार एक्टिंग कर चुके हैं। खास बात यह है कि श्रेयस तल@पड़े इन दिनों एक्टर अक्षय कुमार के साथ फिल्म वेलकम टू द जंगल (welcome to the jungle) की शूटिंग कर रहे हैं। गुरुवार को काम के बाद घर लौटने पर अभिनेता ने बेचैनी की शिकायत की। हालांकि अभिनेता की पत्नी उन्हें अस्पताल ले जाने लगी, जहां वह रास्ते में बेहोश हो गए।
