अंबाला (एकता): अंबाला में पिछले दिनों गुरुग्राम नगर निगम से लगभग 3480 कर्मचारियों को निकाला गया था, जिसके विरोध में गुरुवार को नगर पालिका संघ के बैनर तले अंबाला नगर निगम में कर्मचारियों ने टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल शुरू की। सूत्रों के मुताबिक यह हड़ताल 2 दिन तक चलने वाली है। बता दें कि कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगे न पूरी होने पर एक बड़ी रैली का ऐलान कर दिया।
इस बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ अंबाला के प्रधान ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर आज हड़ताल कर रहे हैं इनमें से उनकी मुख्य मांगे हैं कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। पिछले दिनों गुरुग्राम में छंटनी करके लगभग 3480 कर्मचारियों को कम से निकाल दिया गया था, उन सभी को वापस कम पर रखा जाए। इसके साथ कर्मचारियों को काम समान वेतन दिया जाए और अगर अभी भी हमारी यह मांगे नहीं मानी जाती तो आने वाले दिनों में एक बड़ी रैली निकाली जाएगी, जिसमें हमारे प्रदेश भर के प्रधान उप प्रधान और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
