मुंबई (एकता): ‘रामायण’ में राम-सीता का किरदार निभाने वाली गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री में सबसे हिट है। वह सबसे मशहूर कपल में से एक हैं। हाल ही में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गुरमीत और देबिना ने अपने घर में गणपति बप्पा का Grand Welcome किया। खास बात यह है कि कपल ने बप्पा का अपनी बेटियों के हाथ से स्वागत किया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गुरमीत चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरें दिल को छू लेने वाली है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार देबिना और गुरमीत ने दोनों बेटियों के साथ बप्पा की पूजा की। दोनों कपल ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। अभिनेता ने अपने घर के मंदिर को बहुत ही खूबसूरती से सजाया था। गुरमीत पीच कलर के कुर्ते में नजर आए। देबीना ने मल्टीकलर की साड़ी पहनी हुई थी। वह इस साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थी।

जानकारी के मुताबिक गुरमीत और देबिना अपनी दोनों बेटियों के साथ इस उत्सव में शामिल हुए। उनकी बेटियों की क्यूटनेस देख हर कोई दिल हार बैठा। गुरमीत ने कैप्शन में सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई देते हुए लिखा- ‘बप्पा घर हैं ..”गणपति बप्पा मोरिया”..सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं, विश्वास रखें और धन्य रहें’। गौरतलब है कि गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी पहली बार 2006 में एक टैलेंट हंट कॉन्टेस्ट में मिले थे, जिसमें करीब 30 लोगों ने हिस्सा लिया था। वे तब सिर्फ एक-दूसरे से परिचित थे।

