/ Oct 02, 2026

National Cinema Day पर फैंस को मिला बंपर ऑफर, सिर्फ 99 रुपए में उठा सकते हैं पसंदीदा फिल्मों का लुत्फ

मुंबई (एकता): 13 अक्टूबर को देशभर में National Cinema Day मनाया जा रहा है। आज आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ सिर्फ 99 रुपए में पसंदीदा फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं। बता दें कि नेशनल सिनेमा डे के मौके पर देशभर के 4000 थिएटर्स में आप कम पैसों में फिल्मों का मजा ले सकते हैं। इस दौरान थिएटर्स में कई फिल्में लगी हुई है, शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से लेकर भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ तक का आनंद ले सकते हैं। यह खुशखबरी खुद मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए दी। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपने Official Instagram पर 99 रुपए के ऑफर टिकट वाला पोस्टर शेयर किया है।

 

 

फैंस सिर्फ 99 रुपए में देखें ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’

मेकर्स ने ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा- ’13 अक्टूबर, वह दिन है जब हम नेशनल सिनेमा डे पर सिनेमा का जश्न मनाते हैं।’ वहीं दूसरी ओर ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ फिल्म में भूमि पेडनेकर ने एक अलग ही किरदार निभाया है। दरअसल वह ऑर्गेज्म की तलाश में रहती हैं और किसी के साथ भी कमिट हो जाती हैं। हालांकि फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इतना कमाल नहीं दिखा पाई।


फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ा तोहफा

जानकारी के मुताबिक नेशनल सिनेमा डे फैंस के लिए बड़ा तोहफा लेकर आया है। इस खास अवसर पर आपको ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’, जवान, मिशन रानीगंज, फुकरे 3 और भी कई फिल्में हैं, जो सिर्फ 99 रुपए की टिकट में देखने को मिल रही हैं।


राष्ट्रीय सिनेमा दिवस कब मनाया जाता है?

पूरे देश में 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए जाते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने उठाया कर्मचारियों के एरियर का मुद्दा, बोले- सफाई कर्मियों के लंबित भुगतान भी हों समयबद्ध

शिमला-नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर शिमला के पूर्ण बस अड्डे में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने लोगों से घर से लेकर प्रदेश तक स्वच्छता को जनभागीदारी का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और कर्मचारियों-पेंशनरों के लंबित वित्तीय देयों को लेकर प्रदेश सरकार से कार्रवाई की...

मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर इनेलो का सरकार पर हमला,शनिवार से प्रदेशव्यापी दौरा देहात

पलवल-:फसल खरीद के सीजन के बीच किसानों की समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। पलवल में इनेलो नेताओं ने बैठक कर प्रदेशभर की मंडियों के दौरे को लेकर रणनीति तैयार की। पार्टी शनिवार से मंडियों का दौरा कर किसानों से सीधे उनकी समस्याएं जानेगी...

दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर विपुल गोयल का पलटवार,बोले-‘पहले अपने अंदर झांको,फिर CM सैनी पर सवाल उठाओ’

फरीदाबाद-:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर दिए बयानों पर पलटवार किया है। फरीदाबाद के गांव बुढैना में संकल्प सेवा अभियान के दौरान पहुंचे विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। उन्होंने दीपेंद्र...

मसीयाणा में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का हिस्सा भरभराकर गिरा, आठ मजदूर घायल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले में मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के तहत मसीयाणा के पास हथली खड्ड पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अचानक भरभराकर गिर गया।हादसे के समय पुल पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे।पुल का हिस्सा गिरने से मजदूर लगभग 100 फीट नीचे खाई में जा गिरे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में...

जांगलिक सड़क दस दिन में बहाल करने के निर्देश, पुल निर्माण को चार करोड़ अतिरिक्त

शिमला-मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने हाल में हुए भूस्खलन के कारण बाधित जांगलिक सड़क का निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जांगलिक सड़क को दस दिन के भीतर यातायात के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.