/ Oct 06, 2026

शंभू बॉर्डर पर किसान पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी में…पक्के टेंट लगाने शुरू किए

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- 29 फरवरी तक दिल्ली कूच का फैसला टालकर धरने पर बैठे किसान सिंघु बॉर्डर की तर्ज पर अब शंभू बॉर्डर पर ही पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी में है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि अब किसानों ने शंभू बॉर्डर पर ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ ही पक्के टेंट भी लगाने शुरू कर दिए हैं। इन टेंटों में किसानों के सोने,सामान रखने व मोबाइल चार्ज करने की भी पूरी व्यवस्था है।
ये नज़ारा शंभू बॉर्डर का है। जहां किसान बीते 14 दिन से लगातार अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। 13 फरवरी को दिल्ली चलो का नारा देकर यहां पहुंचे किसानों ने हालांकि शुरुआत में और 21 फरवरी को हरियाणा पुलिस की किलेबंदी भेदने का प्रयास जरूर किया था। मगर किसान इसमें कामयाब न हो सके और अभी भी दिल्ली किसानों से 200 से ज़्यादा किलोमीटर दूर है। ऐसे में किसान नेताओं ने 29 फरवरी तक दिल्ली कूच के फैसले को टाल दिया। जिसके बाद अब यहां नज़ारा 2020-21 के सिंघु बॉर्डर जैसा ही बनता दिखाई दे रहा है। बहरहाल किसान अपनी अगली रणनीति का खुलासा 29 फरवरी को करेंगे,लेकिन जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि अब किसान अपनी अगली लड़ाई यहीं शंभू मोर्चे पर बैठकर ही लड़ेंगे। किसानों की अलग अलग जत्थेबंदियों द्वारा शंभू बॉर्डर पर अब पक्के टेंट लगाए जा रहे हैं। जिनमें किसानों के उठने-बैठने,सोने,सामान रखने की व्यवस्था की जा रही है। किसानों का कहना है कि ट्रैक्टरों की तरह अब ये टेंट भी उनके पक्के साथी बन चुके हैं। पहले सिंघु फिर चंडीगढ़ तो अब शंभू बॉर्डर पर टेंट गाड़ दिए गये हैं। किसानों की मानें तो उन्हें अभी उनके नेताओं के अगले एलान की प्रतीक्षा है अगर दिल्ली जाने की बात होगी तो टेंट खोल लिए जाएंगे,नहीं तो ये यहीं पर पक्के कर दिए गए हैं। किसानों का यह भी कहना है कि जो दबाव सरकार पर दिल्ली जाकर बनेगा वही दबाव यहां से भी बन रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऊर्जा और सड़क समितियों में हर्ष महाजन को जिम्मेदारी,हिमाचल के विकास से जुड़े मुद्दे संसद में उठेंगे

शिमला-:भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसद की महत्वपूर्ण ऊर्जा समिति (Committee on Energy) में सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग क्षेत्र से संबंधित परामर्शदात्री समिति में भी सदस्य बनाया गया है।दोनों समितियों में जिम्मेदारी मिलने से हिमाचल प्रदेश से जुड़े ऊर्जा,जलविद्युत,राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क आधारभूत ढांचे...

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेताओं ने CM सुक्खू से की मुलाकात, एक करोड़ इनाम और DSP पद की उठाई मांग

शिमला,संजू-:एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने सरकार की ओर से घोषित 33 लाख रुपये की इनामी राशि को बढ़ाकर...

राष्ट्रपति मुर्मू के हिमाचल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, अटल टनल मार्ग पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

बिलासपुर/सुभाष-:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार,6 अक्टूबर से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश सरकार के साथ-साथ बिलासपुर और कुल्लू जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।राष्ट्रपति का यह दौरा बिलासपुर से शुरू होकर मनाली और अटल टनल रोहतांग तक रहेगा।दौरे की शुरुआत...

हिमाचल के हकों पर सियासत नहीं, साथ आए विपक्ष: सीएम मीडिया सलाहकार का जयराम ठाकुर पर पलटवार

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और आर्थिक हितों को लेकर सियासत तेज हो गई है।मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयानों पर पलटवार करते हुए विपक्ष से प्रदेश हित के मुद्दों पर सरकार का साथ देने की अपील की है। चौहान ने कहा कि हिमाचल के लंबित आर्थिक अधिकारों, आपदा...

11 अक्टूबर से शुरू होगा चिंतपूर्णी नवरात्र मेला,सुरक्षा के कड़े इंतजाम…400 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

चिंतपूर्णी,विकास:शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।मेले के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई,जिसमें विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.