/ Nov 27, 2026

पिता करते है मजदूरी, बेटी ने बोर्ड परीक्षा मे पुर्न-मूल्यांकन के बाद पुरे प्रदेश मे झटका तीसरा स्थान

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा बारहवीं कक्षा की परीक्षा का पुर्न-मूल्यांकन परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड द्वारा जारी पहली मेरिट सूची मे भी बड़ा बदलाव हो गया है। भाटगढ़ स्कूल की वंदना देवी ने पुर्न-मूल्यांकन के बाद  टॉप -10 मे जगह बनाई है.स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी परिणामो से असहमति रखने वाले बहुत सारे बच्चो ने अपनी परीक्षाओं के पुर्न-मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था जिसका बोर्ड द्वारा का परिणाम घोषित कर दिया है।
सिरमौर जिले के  स्कूल की छात्रा वंदना के अंको मे 14 अंको की बढ़ोतरी
 बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा पुर्न-मूल्यांकन परिणाम मे कई बच्चो के अंको मे अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. जिससे  बोर्ड द्वारा जारी की गयी मेरिट सूची मे भी बड़ा बदलाव हो गया है। पुर्न-मूल्यांकन के बाद कई बच्चो ने पहले जारी की गयी मेरिट सूची मे शामिल बच्चों से ज्यादा अंक प्राप्त किए है. ऐसा ही एक वाक्या जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाटगढ़ का है जहां की छात्रा वंदना देवी ने अंको मे पुर्न-मूल्यांकन  के बाद 14 अंको की वृद्धि हुई है जिसमें राजनीतिक शास्त्र  और हिन्दी विषय मे  सात अंको की बढ़ोतरी हुई है और अब उनके  500 में से 485 अंक हो गए है, जो कि 97 प्रतिशत बनते है और बोर्ड द्वारा पहले जारी मेरिट सूची मे चौथे नंबर के छात्रों से अधिक है। ऐसे मे  पुर्न-मूल्यांकन परीक्षा के परिणाम बाद भाटगढ़ स्कूल की बंदना देवी ने पुरे प्रदेश मे तीसरा स्थान हासिल किया है!
स्कूल प्रवक्ता संघ ने बोर्ड से की मेरिट सूची मे संशोधन की मांग
वहीं पुर्न-मूल्यांकन परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर मेरिट सूची मे बोर्ड से बदलाव की मांग की है.
हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष सुरेन्द्र पुंडीर ने कहा कि  संघ ने स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को शीघ्र ही मूल्यांकन के बाद वाली संशोधित मेरिट सूची जारी का निवेदन किया है.बता दें कि पुरे प्रदेश मे तीसरा स्थान हासिल करने वाली  जिला सिरमौर के शिक्षा खंड ददाहू के भाटगढ़ स्कूल की छात्रा वंदना देवी के पिता  धनवीर ठाकुर मजदूरी करते है और माता गृहणी है। उधर भाटगढ़ स्कूल  के प्रधानाचार्य  कमलजीत सिंह व राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता हरीश शर्मा ने कहा कि यह स्कूल के लिए गौरव का विषय है। नए बच्चों को इससे प्रेरणा मिलेगी। उन्होने वन्दना देवी व उसके अभिभावको क़ो  बधाई दी और होनहार बेटी के उज्जवल भविष्य क़ो शुभकामनाएं दी।
कड़ी मेहनत से नए मुकाम हासिल करने के लिए प्रयासरत 
अपनी सफलता का श्रेय वंदना ने अपने  गुरुजनो , माता पिता व अपने दोस्तों क़ो दिया है। वंदना ने कहा कि गुरुओं के आशीर्वाद व माता पिता के सहयोग से ही यह मुकाम हासिल हो पाया है । उन्होंने कहा कि भविष्य मे भी वह कड़ी मेहनत से नए मुकाम हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

संविधान दिवस पर विशेष चर्चा में हरियाणा के विकास का खाका पेश, चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वाले विपक्ष को अरविंद शर्मा का जवाब

चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष चर्चा में प्रदेश के राजनीतिक इतिहास,विकास और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। कैबिनेट मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने सदन की कार्यवाही को सफल बताते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से चर्चा सकारात्मक और सार्थक माहौल में...

दिल्ली से गुरुग्राम आकर करते थे महिलाओं से चेन स्नैचिंग, दो बदमाश गिरफ्तार, 25 से ज्यादा वारदातों का खुलासा

गुरुग्राम-:गुरुग्राम में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपी दिल्ली के नजफगढ़ से बाइक पर सवार होकर गुरुग्राम आते थे और वारदात को अंजाम देने के बाद वापस दिल्ली फरार हो जाते थे।पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों...

विधायक चंद्रशेखर ने समाप्त किया सांकेतिक धरना, प्रभावित परिवार को मिलेगा मुआवजा

मंडी,धर्मवीर -:मोर्थ (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे) की कार्यप्रणाली से नाराज होकर धरने पर बैठे धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने जिला प्रशासन और मोर्थ अधिकारियों के आश्वासन के बाद अपना सांकेतिक धरना समाप्त कर दिया है। विधायक के धरने पर बैठने के बाद प्रशासन और मोर्थ के अधिकारी हरकत में आए और...

रजनी पाटिल ने कुलदीप राठौर के संघर्ष को किया याद,कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शिमला में आयोजित संविधान बचाओ रैली के मंच से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की जमकर सराहना की। उन्होंने पुराने राजनीतिक संघर्ष को याद करते हुए कहा कि जिस एकजुटता और मेहनत के दम पर कांग्रेस ने प्रदेश में सत्ता हासिल की थी,अब उसी...

कांगड़ा घाटी में पर्यटन का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद, सितंबर तक पहुंचे 7.75 लाख घरेलू और 29 हजार विदेशी सैलानी

राहुल चावला,धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मैकलोडगंज में विदेशी पर्यटकों के आने का रुझान अब बदलता नजर आ रहा है।पहले जहां धर्मशाला और मैकलोडगंज में यूरोप तथा इजराइल से आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक रहती थी,वहीं अब दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के पर्यटक भी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।खास बात यह है कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.