पानीपत 4 अगस्त : जुआ व सट्टा इंसान का जीवन बर्बाद कर देता है। पानीपत के रहने वाले रामकुमार गाबा के परिवार के चिराग अक्षय गाबा पर जुए व सट्टे की लत ने करोड़ों रुपए का कर्जा चढ़ गया,आलम अब यह है कि सट्टा खिलवाने वालों ने पैसे नही देने पर जान से मारने की धमकी व प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है।जिससे तंग आकर अक्षय गाबा सुसाइड नोट लिखकर फरार हो गया था….रामकुमार गाबा के बेटे अक्षय गाबा की 3 से 4 साल पहले आर्यन से दोस्ती हुई तो आर्यन ने उसे ऑनलाइन गेम का सट्टा खेलना सिखाया। और धीरे-2 अक्षय सट्टे की दलदल में धस्ता चला गया और लगभग 22 करोड़ रूपये की देनदारी हो गई…..पीड़ित अक्षय गाबा ने बताया कि जान से मारने की धमकी और टॉर्चर से परेशान होकर जीना दुश्वार हो गया था इसलिए सुसाइड नोट कर लिखकर भाग गया था। अक्षय ने आयरन व उसके 3 से 4 साथियों पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए हैं । चांदनी थाना एसएचओ राकेश ने बताया कि कुछ दिन पहले अक्षय के पिता ने बेटे के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन अब अक्षय सामने आ गया है । एस एच् ओ ने बताया कि अक्षय सोमवार को बयान देगा उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि कोई सट्टा खेलने की शिकायत देता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
