/ Oct 16, 2026

पहले डबल इंजन का नारा लगाकर जयराम ने लूटा प्रदेश का खजाना, फिर केंद्र ने रोका हिमाचल का पैसा

Mandi,11 October-शनिवार को मंडी जिला के करसोग विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र और पूर्व भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने “डबल इंजन” का नारा लगाकर प्रदेश के खजाने को लगातार खाली किया।

सीएम सुक्खू ने आरोप लगाया कि अब केंद्र ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के लिए हिमाचल के पैसे को रोक रखा है। उन्होंने कहा, “जब प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार थी, तब केंद्र ने भाजपा को खूब पैसा लौटाया, लेकिन कांग्रेस सरकार बनने के बाद हिमाचल की जनता के पैसे पर ताला लगा दिया गया।सीएम ने यह भी कहा कि केंद्र ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में जयराम सरकार को 50 हजार करोड़ रुपये कम दिया। उनका आरोप है कि हिमाचल के भाजपा नेता ही दिल्ली जाकर प्रदेश के पैसों को रोकने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की एडिशनल बॉरोइंग योजना भी भाजपा नेताओं के दबाव में बंद करवाई गई।

जयराम ठाकुर पर ठेकेदारों को पालने के गंभीर आरोप

सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर पर ठेकेदारों को फायदा पहुँचाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जयराम ने अपने कार्यकाल में 1,000 करोड़ रुपये के भवन बेफिजूल बनवाए, जो आज खाली पड़े हैं।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष के गृह विधानसभा में 40 करोड़ रुपये की लागत से बना आईटीआई भवन वर्तमान में सिर्फ 18 छात्रों को प्रशिक्षण दे रहा है। इसका सीधा संकेत है कि हिमाचल के पैसों का दुरुपयोग केवल ठेकेदारों के लिए किया गया।

सोशल मीडिया पर छवि खराब करने का आरोप

सीएम ने भाजपा पर सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी छवि खराब करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा का मीडिया सेल उनकी वीडियो पर लगातार कमेंट्स की बौछार करता है, लेकिन वे इससे घबराने वाले नहीं हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी में जन संपर्क विभाग द्वारा हायर की गई निजी एजेंसी के माध्यम से सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया था। इस मुद्दे पर जयराम ठाकुर ने कोर्ट में भी बयान दिया था।

करसोग में 132.8 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

एक दिवसीय दौरे के दौरान सीएम सुक्खू ने करसोग में 132.8 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

मुख्य परियोजनाओं में शामिल हैं:

34.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित संयुक्त कार्यालय भवन
1.67 करोड़ रुपये की लागत से विषयवाद विशेषज्ञ उद्यान कार्यालय भवन
29.51 लाख रुपये की लागत से पंचायत सामुदायिक केंद्र तृमण
90.11 लाख रुपये का माहूंनाग मंदिर परिसर सौंदर्यीकरण
71.57 लाख रुपये का मेंहंडी ग्राम पंचायत कार्य
13 लाख रुपये का स्वास्थ्य उपकेंद्र भंथल
32.74 लाख रुपये का ग्राम पंचायत सामुदायिक केंद्र सूई-कुफरीधार
13.75 लाख रुपये का संयुक्त कार्यालय भवन पुस्तकालय
सड़क परियोजनाओं में:

31.80 लाख रुपये की भकरोट-करसोग-सनारली-सैंज सड़क का उन्नयन
13.18 करोड़ रुपये की खील-भगेलु सड़क उन्नयन
19.75 करोड़ रुपये की खील-भगेलु (कैलोधार-गरजूब) सड़क उन्नयन
11.06 करोड़ रुपये की छलोग-बघेल मार्ग
18.60 करोड़ रुपये की कैलोधार-सैंज सड़क
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.