चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है,जिससे क्षेत्र की 55 पंचायतों की हजारों की आबादी प्रभावित हुई है।लगातार हो रही बारिश के चलते जिले के कई अन्य संपर्क मार्ग भी बाधित हुए हैं।मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है।इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और आपात स्थिति से निपटने के निर्देश जारी किए हैं।

पंगोला नाले में आए तेज बहाव के कारण चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। यह सड़क चुराह क्षेत्र की 55 पंचायतों के लोगों के लिए जीवनरेखा मानी जाती है। सड़क बंद होने से लोगों की आवाजाही के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और सड़क को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।मानसून के दौरान बार-बार सड़कें बंद होने की स्थिति को देखते हुए उपमंडल प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं। विभाग को आगामी तीन दिनों के भीतर सभी संवेदनशील और भूस्खलन प्रभावित स्थानों पर जेसीबी और एलएनटी मशीनें तैनात करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि बारिश के दौरान यदि कहीं सड़क बाधित होती है तो उसे तुरंत बहाल किया जा सके। इसके साथ ही आपदा मित्रों की टीमें भी पूरे मानसून सीजन में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सक्रिय रहेंगी।मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश के कई पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में भूस्खलन,फ्लैश फ्लड और सड़कें बंद होने जैसी घटनाओं की आशंका बनी हुई है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

उधर,चुराह के एसडीएम राजेश कुमार जरियाल का कहना है कि मानसून को देखते हुए सभी विभागों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी पहले से तैनात रखने को कहा गया है,ताकि सड़क बंद होने की स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.