हरियाणा बजट 2026-27 में युवाओं, महिलाओं और किसानों पर फोकस, विकास को नई रफ्तार – मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 2 मार्च-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2026-27 के लिए 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ 17 लाख रुपये का बजट पेश करते हुए इसे समावेशी और भविष्य उन्मुख बताया। यह बजट वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान से 10.28 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका वित्त मंत्री के रूप में दूसरा बजट है और इसमें 12 बड़े निर्णयों के जरिए समाज के हर वर्ग—विशेषकर महिलाओं, युवाओं, खिलाड़ियों, किसानों और उद्यमियों—को सशक्त बनाने का रोडमैप तैयार किया गया है।
विधानसभा में बजट पेश करने के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरुग्राम से पंचकूला तक विभिन्न स्थानों पर 13 बैठकों का आयोजन कर जनता से सुझाव लिए गए, जिनमें से लगभग 5,000 सुझावों को बजट में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार 2025-26 के कुल बजट का 98 प्रतिशत खर्च होने का अनुमान है। राज्य की जीडीपी वर्ष 2014-15 के 4.37 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में अनुमानित 13.67 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जबकि प्रति व्यक्ति आय भी लगभग 3.95 लाख रुपये हो गई है। आर्थिक वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।मुख्यमंत्री ने बताया कि विश्व बैंक की सहायता से ‘हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट’ और ‘वाटर सिक्योर हरियाणा’ जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी। साथ ही हरियाणा एआई मिशन के तहत 1 लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण देने की योजना है। बजट में ‘हरियाणा एग्री डिस्कॉम’ नाम से तीसरी बिजली वितरण कंपनी स्थापित करने, 3 लाख किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने, 300 घाटे में चल रही पैक्स को लाभ में लाने और नई ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लागू करने की घोषणा की गई है। हांसी को आधुनिक मॉडल जिला बनाने का निर्णय भी शामिल है।खेती क्षेत्र में 1.40 लाख एकड़ लवणीय भूमि को उपजाऊ बनाने, ‘मेरा पानी-मेरी विरासत’ योजना के तहत अतिरिक्त बोनस, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, 35 हजार सोलर पंप और जैविक खेती को प्रोत्साहन जैसे कदम उठाए जाएंगे।
महिला सशक्तिकरण के तहत 3 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ‘पिंक कैब’ योजना में 10 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। 4,000 नई उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी, जिनमें 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। 7 नए महिला पुलिस थाने और महिलाओं के लिए बसों की संख्या 500 तक बढ़ाई जाएगी।युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण, अग्निवीरों को पुलिस में 20 प्रतिशत आरक्षण, हर जिले में ‘खेलो इंडिया’ लघु केंद्र, 8 हजार ईडब्ल्यूएस फ्लैट, 2.20 लाख घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम, जिला अस्पतालों का उन्नयन, नए स्वास्थ्य उपकेंद्र, डायलिसिस केंद्र और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में भी विशेष प्रावधान करते हुए 250 विद्यालयों को उन्नत किया जाएगा तथा एमएसएमई के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सात दिन बाद घर लौटा विक्रम राणा का पार्थिव शरीर, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

धर्मशाला,राहुल-:केरल के वायनाड में हुई भीषण प्राकृतिक आपदा ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर क्षेत्र के टकोली गिरथा गांव में गहरा शोक छोड़ दिया है।हादसे में लापता हुए विक्रम राणा का पार्थिव शरीर सात दिनों के सघन खोज अभियान के बाद बरामद किया गया।सोमवार को जब उनका शव पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे...

शिमला में ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी, 2200 करोड़ की सात परियोजनाओं पर होगा काम

शिमला-:राजधानी शिमला की लगातार बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने 2200 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परिवहन अवसंरचना योजना तैयार की है।एशियाई विकास बैंक (ADB) की वित्तीय सहायता से प्रस्तावित इस योजना के तहत शहर में सात प्रमुख परियोजनाएं विकसित की जाएंगी, जिनमें सुरंगें,फ्लाईओवर, वायाडक्ट,केबल-स्टे ब्रिज और वैकल्पिक सड़कें शामिल हैं।इन परियोजनाओं...

गुरुग्राम में फार्महाउस पर चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ रैकेट का पर्दाफाश, 18 गिरफ्तार

गुरुग्राम-:गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-31 ने भोंडसी इलाके के एक फार्महाउस पर छापेमारी कर हाईप्रोफाइल जुआ रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मुख्य संचालक समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से कैसीनो संचालन में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना...
CM Sukhwinder singh sukhu

बीबीएमबी में हिमाचल के बकाये पर सरकार का दबाव बढ़ा, केंद्र से मांगा हस्तक्षेप

शिमला-:भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से हिमाचल प्रदेश के लंबित वित्तीय अधिकारों और बकाया राशि की वसूली को लेकर राज्य सरकार ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से फोन पर बातचीत कर इस मामले में केंद्र सरकार से सक्रिय सहयोग का...

अंबाला के अटल केयर कैंसर सेंटर में बढ़ रहा मरीजों का भरोसा, सरकारी योजनाओं की भी मिल रही जानकारी

अम्बाला-:अंबाला कैंट स्थित अटल केयर कैंसर सेंटर कैंसर मरीजों के इलाज के साथ-साथ उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर भी सहायता प्रदान कर रहा है। वर्ष 2022 से संचालित यह सेंटर लगातार अधिक मरीजों का भरोसा जीत रहा है। अस्पताल में इलाज के अलावा मरीजों को सामाजिक सहायता और हरियाणा सरकार की कैंसर पेंशन योजना...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.