बिलासपुर,सुभाष ठाकुर ( TSN)-बिलासपुर की गोबिंदसागर झील किनारे लुहणू मैदान में जल्द ही फूड जोन सजेगा।इस बाबत प्रशासनिक स्तर पर तमाम औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। फूड जोन में बैज के अलग अलग व्यंजनों के अलावा नॉन बैज भी उपलब्ध होंगे। ऐसे में यहां जनता व बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए मनपसंदीदा खानपान की ऑप्शन रहेगी।
बिलासपुर के उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि शहर में फूड जोन की जरूरत को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद के माध्यम से कार्ययोजना बनाई गई है जिसको अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही फूड जोन तैयार करने की कवायद शुरू होगी। उन्होंने बताया कि लुहणू मैदान में अलग अलग स्टॉल तैयार किए जाएंगे जिन्हें इच्छुक लोगों को तय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आवंटित किया जाएगा। खास बात यह है कि क्वालिटी फूड पर पूरा फोकस रहेगा। शाम के वक्त लोग लुहणू मैदान में टहलने के साथ ही पसंद की खानपान का जायका ले सकेंगे। कोशिश रहेगी कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के मशहूर फूड उपलब्ध हों। साथ ही च्वाईस के हिसाब से लोगों के लिए फूड उपलब्ध हो। उन्होंने बताया कि अभी तक यहां पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी लेकिन जल्द ही फूड जोन स्थापित किए जाने से लोगों को सहूलियत उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि कई ऐसी योजनाएं बनाई गई हैं जिससे आने वाले समय में बिलासपुर के लोगों को लाभ होगा और प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष तौर पर घरद्वार के पास ही रोजगार व स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे। उत्तर भारत का पहला क्रूज बिलासपुर की गोबिंदसागर झील में चलेगा। क्रूज कोच्ची से बिलासपुर के लिए रवाना हो गया है। ऐसे में अगले हफ्ते भर में यह क्रूज बिलासपुर पहुंच जाएगा। उसके बाद सीएम से समय लेकर इसका विधिवत उदघाटन करवाया जाएगा।
