हिमाचल में पहली बार विद्धाग्नि यंत्र के अग्नि प्रवाह से होगा दर्द का ईलाज

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में अब विद्धाग्नि यंत्र से आयुर्वेद पद्धति द्वारा हर प्रकार के दर्द का तुरंत उपचार किया जाएगा। उपचार भी ऐसा होगा कि रोगी को एलोपैथी की तर्ज पर हर प्रकार के दर्द से तुरंत प्रभाव से राहत मिलेगी। विद्धाग्नि यंत्र को बनाने वाले ठाणे मुम्बई के डा. उदय कुलकर्णी ने इस यंत्र को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के सुपुर्द कर दिया है। बुधवार को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह में अग्निकर्म पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार और कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में प्रदेश भर से आए आयुर्वेद विभाग के 50 से अधिक डॉक्टरों ने भाग लिया। विशेषज्ञ के रूप में आए डा. उदय ने विद्धाग्नि यंत्र के द्वारा उपचार की सारी विधियों के बारे में प्रैक्टिकल जानकारी दी और डॉक्टरों से प्रेक्टिकल ट्रीटमेंट भी करवाए।
यंत्र को बनाने वाले डॉ. उदय कुलकर्णी ने संस्थान को सौंपा प्रदेश का पहला यंत्र
डा. उदय ने बताया कि आयुर्वेद में हर प्रकार के दर्द का तुरंत ईलाज संभव है लेकिन लोगों के मन में यह भ्रांति है कि आयुर्वेद से धीमा उपचार होता है। उन्होंने बताया कि विद्धाग्नि यंत्र से कैंसर दर्द, खेल संबंधी चोट, टेनिस एल्बो, घुटनों का दर्द, बाजू का दर्द, साइटिका का दर्द, पैंक्रियाज का दर्द, बवासीर, भगंदर और अस्थमा सहित सभी प्रकार के दर्द का तुरंत प्रभाव से उपचार संभव है। इस से ब्यूटी ट्रीटमेंट भी की जाती है। बता दें अग्निकर्म को करने के लिए अभी आयुर्वेद के पास एक भारी भरकम और महंगी मशीन उपलब्ध है जिसे हर किसी संस्थान में उपलब्ध करवा पाना और उससे उपचार दे पाना संभव नहीं होता। इसी बात को समझते हुए डा. उदय ने वर्ष 2010 में विद्धाग्नि यंत्र का निर्माण किया। यह उसी बड़ी मशीन का एक छोटा सा यंत्र है जो हर कहीं आसानी से ले जाया जा सकता है और इसकी कीमत भी मात्र 20 हजार के आसपास है। डा. उदय ने बताया कि उन्होंने इस मशीन और तकनीक का पेटेंट करवाने का आवेदन कर दिया है। अभी तक डा. उदय आयुष मंत्रालय के अनुरोध पर देश के 20 राज्यों के एक हजार से ज्यादा डॉक्टरों को प्रशिक्षित कर चुके हैं। हिमाचल में वह पहली बार इस यंत्र का प्रशिक्षण देने आए हैं।
 इस मौके पर क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान पंडोह के सहायक निदेशक डा. राजेश सण्ड ने बताया कि आयुर्वेद की नई नई तकनीकों को लेकर संस्थान में इस प्रकार के आयोजन होते रहते हैं। उन्होंने विद्धाग्नि यंत्र को संस्थान को देने के लिए डा. उदय का आभार जताया और बताया कि लोग हर प्रकार के गंभीर दर्द से राहत पाने के लिए संस्थान में आकर इसके माध्यम से उपचार ले सकते हैं। संस्थान के डॉक्टरों ने इसका पूरा प्रशिक्षण हासिल कर लिया है।
ऐसे होता है विद्धाग्नि यंत्र से उपचार
विद्धाग्नि यंत्र से अग्नि का प्रवाह होता है जो दर्द वाले स्थान पर ताप फैलाकर दर्द को तुरंत प्रभाव से कम करने का काम करती है। दर्द वाले स्थान पर सुई की हल्की सी चुभन दी जाती है जिससे ताप को अंदर तक जाने में मदद मिलती है। इस चुभन के बाद ताप दर्द तक पहुंचता है और तुरंत प्रभाव से दर्द से राहत मिलती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नगर निगम धर्मशाला चुनाव: 54 उम्मीदवार मैदान में, खर्च सीमा 1 लाख; 17 मई को मतदान

धर्मशाला-:नगर निगम धर्मशाला चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआत में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर चार उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला अब 54 प्रत्याशियों के बीच रह गया...

कांगड़ा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, दो आदतन आरोपी तीन माह की निवारक हिरासत में

धर्मशाला-:  जिला कांगड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बैजनाथ क्षेत्र के दो कुख्यात और आदतन तस्करों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट, 1988 के तहत तीन-तीन माह की निवारक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि इन दोनों आरोपियों की गतिविधियां क्षेत्र में युवाओं...

हिमाचल में बेमौसमी बारिश से फसलों को भारी नुकसान, स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासत तेज

शिमला, संजू -: राज्य में लगातार हो रही बेमौसमी बारिश ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर सेब उत्पादकों को इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शुरुआती आकलन के अनुसार सेब की फसल को करीब 40 प्रतिशत तक नुकसान पहुंच चुका है। पिछले साल जहां उत्पादन बेहतर रहा था,...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की कारगुजारी पर बोला हमला…कहा- दौंहदी वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने न आकर जनभावनाओं के साथ किया खिलवाड़

मंडी-: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने दौंहदी वार्ड के लोगों के साथ जो खेला किया है, अब यहां की जनता भी कांग्रेस के साथ खेला करेगी। मंडी में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने बताया कि बैहना वार्ड के साथ-साथ दौंहदी वार्ड की जनता भी विरोध...

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.