केंद्रीय राज्यमंत्री के इशारों पर प्रशासनिक अधिकारी कर रहें है चुनाव आचार संहिता का उल्ल्घन : करन दलाल

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-वरिष्ठ कांग्रेस  नेता करन सिंह दलाल ने भाजपा के फरीदाबाद के प्रत्याशी व् केंद्रीय राज्यमन्त्री   कृष्णपाल गुर्जर और पलवल व् फरीदाबाद दोनों जिले के प्रशासनिक अधिकारीयों पर आचार संहिता  के उल्ल्घन के आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने केंद्रीय राजयमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की अग्रवाल समाज को लेकर वाइरल हो रही कथित ऑडियो की निंदा करते हुए राज्यमन्त्री    पर निशाना साधा। इस दौरान पूर्व मंत्री के नेत्र्तव में अलग अलग दलों की दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस का दामन थामा जिनका पूर्व मंत्री ने पार्टी में स्वागत किया।
 पूर्व मंत्री करन दलाल ने आरोप लगाया कि केंद्रीय राज्यमन्त्री   कृष्णपाल गुर्जर के इशारों पर जिला प्रशासन सरपंचों को बुला रहा है, उनपर दबाव  बनाने के लिए बिजली के छापे डलवाये जा रहे हैं और चुनाव संहिता का उल्ल्घन करते हुए घोषणाएं की जा रही है जो संविधान के विपरीत है। उन्होंने कहा की दोनों जिलों के प्रशासनिक अधिकारी भाजपा अध्यक्षों की तरह काम करेंगे अगर यह अधिकारी इस तरह से भाजपा के हाथों में खेल रहें हैं उन्हें बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा की हम चुनाव आयोग में जाकर इनकी शिकायत देंगे। उन्होंने कहा की प्रत्येक विभाग में अभी भी खुली लूट चली हुई है। उन्होंने कहा की भाजपा नेताओं क नाजायज बसों को चलाने के लिए हमारे इलाके की ट्रेनों को बंद किया हुआ है. दोनों जिलों में जीएसटी की छापे*मारी की जा रही है।
कृष्णपाल गुर्जर की अग्रवाल समाज को लेकर वाइरल वीडियो पर दी प्रतिक्रिया 
पूर्व मंत्री दलाल ने प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी सवाल खड़े किये की यह चुनाव आचार संहिता का खुला उल्ल्घन तो है ही साथ ही इस तरह से इतने राजमन्त्री  बनानां भी संविधान के खिलाफ है। कृषणपाल गुर्जर के लाखों वोटों से चुनाव जीतने के बयान पर पलटवार करते हुए दलाल ने कहा की वह अबकी बार लाखों वोटों से हारते नजर आएंगे और उन्हें इसका आभास कांग्रेस के टिकट वितरण के तुरंत बाद हो जायेगा। कृष्णपाल गुर्जर की अग्रवाल समाज को लेकर कथित ऑडियो को लेकर पूर्व मंत्री ने कहा की यह बहुत निंदनीय है इतने बड़े अग्रवाल समाज को चुनाव को लेकर तराजू टोल बोलना बुरी बात है। दलाल ने कहा की आम आदमी पार्टी और कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और भाजपा को हराने का काम करेंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.