पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और एएसपी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने किया मेनिफेस्टो जारी

29 सितम्बर, सिरसा:  चुनाव से पहले सभी पार्टियों अपना-अपना मेनिफेस्टो जारी कर रही है। इसी को लेकर आज सिरसा में जेजेपी और एएसपी ने भी अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। सिरसा के चौटाला हाउस में आज पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और एएसपी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने आज संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित करते हुए अपना मेनिफेस्टो जारी किया है।
हरियाणा में पैदा होने वाली हर फसल का हर दाना सरकार एमएसपी पर खरीदेगी
 इस मौके पर दुष्यंत चौटाला ने कहा की उनका मेनिफेस्टो सभी वर्ग के हित में है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व गठबंधन सरकार के दौरान जेपी द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का भी इसमें सारा हिसाब किताब दिया गया है। दुष्यंत चौटाला ने मेनिफेस्टो जारी करते हुए बताया कि हरियाणा में पैदा होने वाली हर फसल का हर दाना उनकी सरकार एमएसपी पर खरीदेंगी। वही फसल खराब है पर 25000 पर प्रति एकड़ किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए जननायक फसल सुरक्षा स्कीम शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के ट्रैक्टर खरीद पर लोन लेने के लिए जमीन की शर्त  को हटाया जाएगा। 75% रोजगार कानून के लिए सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर कानून को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा। वहीं बेरोजगार युवाओं को 11000 रुपए मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। ग्रामीण बच्चों को नौकरी में उच्च शिक्षा के दाखिले में पांच अंक अतिरिक्त दिए जाएंगे।
अग्नि वीर योद्धाओं के लिए उच्च शिक्षा के इंतजाम किए जायेंगे
 दुष्यंत चौटाला ने कहा की   अग्नि वीर योद्धाओं के लिए उच्च शिक्षा के इंतजाम किए जायेंगे। फिल्म निर्माण रंगमंच में कल को बढ़ावा देने के लिए हिसार में आधुनिक फिल्म सिटी बनाई जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं को प्रमुख रखते हुए एक लाख महिलाओं को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। जींद सहित चार जिलों में शूटिंग रेंज स्थापित की जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए योग्य युवाओं को कोचिंग के लिए 20 हजारों रुपए दिए जाएंगे। हरियाणा के हर गांव में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। ट्रैक्टर की तर्ज पर टू व्हीलर की खरीद को टैक्स फ्री किया जाएगा। गरीब परिवार के युवाओं को अपने व्यवसाय के लिए तीन लाख रुपए ब्याज मुक्त बिना गारंटी के ऋण दिया जाएगा। खिलाड़ियों को एक हजार रुपए दैनिक डाइट भत्ता और पांच हजार रुपए खेल वजीफा दिया जाएगा। हर जिले में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे, इससे हर जिले में एक लाख युवाओं को रोजगार मिल पाएगा। हर जिलों में अलग-अलग खेल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। प्रत्येक वर्ष छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष रूप से करवाए जाएंगे। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को एक लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। अशक्त व दिव्यांगों के लिए तीन प्रतिशत आरक्षण व गृह जिलों में ही नियुक्ति। गर्भवती महिलाओं के लिए प्यारी बेबे योजना होगी शुरू, पांच हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। सभी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक पदों पर 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण। हरियाणा कौशल रोजगार निगम में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण। कोआपरेटिव डिपार्टमेंट के स्टोर के आवंटन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण। जिला अदालतों के कर्मचारियों में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। गरीब परिवार की 12वीं पास लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। सरकार बनते ही 24 घंटे में बुढ़ापा पेंशन 5100 रुपए की जाएगी। आशा और आंगनवाड़ी वर्कर्स को 21 हजार प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। हर जिले में अंबेडकर भवन के रूप में पिछड़ा वर्ग कल्याण केंद्र बनाया जाएगा। हर सब-डिविजन में अंबेडकर छात्रावास बनाए जाएंगे। अंबेडकर आवास योजना शुरू कर बीपीएल और एससी, बीसी परिवारों को 100-100 गज के प्लाट और निर्माण राशि दी जाएगी। ग्रुप ए और बी नौकरियों में बीसी को 27 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जाएगी, जिनमें ए वर्ग को 16 और बी वर्ग को 11 प्रतिशत स्थान मिलेगा। पदोन्नति में बीसी को पांच प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाएगी। हर ब्लॉक स्तर पर मोबाइल डिस्पेंसरी की शुरुआत होगी और हर गांव में जेनेरिक दवाइयों की दुकान खोली जाएगी। गुरुग्राम में प्रदेश के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की विशेष बेंच बनाई जाएगी। जिला स्तर पर एनआरआई सहायता केंद्र खोले जाएंगे।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा ये 
 वहीं चंद्रशेखर आजाद ने कहा की चर्चा करके हमने यह मेनिफेस्टो बनाया है। सभी निजी स्कूलों में फीस की सीमा तय की जाएगी। ट्रैक्टर की तर्ज पर टू व्हीलर की खरीद पर भी टैक्स फ्री किया जाएगा।प्रत्येक जिले में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाएंगे ताकि युवाओं को इसका लाभ मिल सके। हर जिले में 100000 नौकरियों की व्यवस्था की जाएगी। युवा नेतृत्व को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ष छात्र संघ के चुनाव भी कराए जाएंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.