पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने बिना टिकट मिले कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया दाखिल

पलवल, 9 सितम्बर – सोमवार को पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। दलाल का कहना है कि उनका टिकट जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति पार्टी की तरफ से नामांकन भर सकता है। पार्टी का निशान नामांकन की आखिरी तारिख से पहले जमा करा दिया जाएगा। नामांकन से पहले करण सिंह दलाल ने अपने हजारों समर्थकों के साथ हुड्डा सेक्टर 2 से लेकर जिला सचिवालय तक जुलूस निकाला और फिर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हर्ष कुमार भी मौजूद थे।
करण सिंह दलाल ने कहा कि 8वीं बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे है। शहर और देहात के लोगों में जोश और उत्साह बना हुआ है। लोगों का अभूतपूर्व प्यार और स्नेह लोगों का मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों को लेकर लोगों के बीच में जाएगें। पार्टी के मेनिफेस्टो में कहा गया है उसके बारे में लोगों को अवगत कराया जाएगा। जनता ने कांग्रेस को वोट देने का मन बना लिया है। उन्हें उम्मीद है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
करण सिंह दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का विकास नहीं हुआ। पलवल जिला विकास में पिछड़ गया है। सडक़ों पर जाम लगा रहता है। शहर में बारिश के पानी की निकासी नहीं है। नगर परिषद में भ्रष्टाचार व्याप्त है। सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के काम नहीं होता है। प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। किसान,कमेरा वर्ग,कर्मचारियों को हक नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने व्यापारियों को बर्बाद करने का काम किया।दलाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर बुढ़ापा पेंशन 6 हजार रुपए की जाएगी। बिजली के बिलों में 300 यूनिट फ्री दी जाएगी। गैस सिलेंडर 500 रूपए में दिया जाएगा। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 25 लाख रुपए की स्कीम लागू की जाएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.