सोनीपत में पहुंचे राजस्थान के विधायक बाबा बालक नाथ..कार्यकर्ताओ को जीत का दिया मूलमंत्र

सोनीपत,10 सितम्बर- हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी लगातार अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगी है और देर रात सोनीपत में बीजेपी कार्यकर्ताओं  की बैठक लेने पहुंचे राजस्थान के तिजारा से विधायक बाबा बालक नाथ ने कार्यकर्ताओ को आगामी चुनाव को लेकर मूलमंत्र दिया और कहा कि आगामी 5 अक्टूबर तक यही जोश बनाए रखना है और मतदाता को बूथ तक लाकर आपने पक्ष में वोट डालने की अपील करना, वही बजरंग पूनिया धमकी मामले पर बोले बाबा बालक नाथ कहा जांच एजेंसी मामले की जांच कर रही है और वेस्ट बंगाल में हालात खराब है।
हरियाणा में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत चुनावी मैदान में झोंक रहे हैं और देर रात सोनीपत चुनावी माहौल को परखने और कार्यकर्ताओ की बैठक लेने पहुंचे बीजेपी के राजस्थान के तिजारा से विधायक बाबा बालक नाथ ने कार्यकर्ताओ में जोश भरने का काम किया तो कार्यकर्ताओ को मूलमंत्र दिया कि हम 5 अक्टूबर तक इस जोश को बनाए रखना है और हमारा हर कार्यकर्ता बीजेपी के पक्ष में वोट डालने के लिए मतदाता से अपील करेगा, वही उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उनके राज में क्या हुआ पूरे देश को पता है।
कांग्रेस पर जमकर बरसे विधायक बाबा बालक नाथ 
बाबा बालक नाथ ने कहा कि 5 अक्टूबर तक जोश के साथ बूथ स्तर तक काम करे कार्यकर्ता, हरियाणा बीजेपी में टिकट वितरण के बाद नेताओ के बगावती तेवरों पर बोले बाबा बालक नाथ ने कहा कि कमल का फूल एक ही, और मांगने वाले बहुत मिलेगा एक को ही, किसी को कोई नाराज़गी नहीं है, बजरंग पुनिया को धमकी मामले में बोलते  हुए कहा कि ये जांच का विषय है और भारतीय जांच एजेंसियां इसकी जांच में जुटी है,देश के हर नागरिक की सुरक्षा सरकार का दायित्व है विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया का कांग्रेस में जाना उनका व्यक्तिगत फैसला है, बीजेपी पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए बोले बाबा बालक नाथ ने कहा कि भ्रष्टचार , बेरोजगारी कांग्रेस का चुनावी मुद्दा उनके राज में कितने भ्रष्टचार हुए जिसके चलते देश विकास नहीं कर पाया और आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे रहा है पश्चिमी बंगाल में महिला डॉक्टर मामले पर भी बोले बाबा बालक नाथ ने कहा किहमारी जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही है और ये तो एक मामला मेडिकल कालेज में हुआ तो सामने आ गया,वहां के हर गांव के हालात बहुत खराब है,पूरे देश के साथ साथ वहां की सरकार को भी इसके बारे में सोचना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.