/ Aug 31, 2026

रक्षा बंधन के अवसर पर बहनों के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में रही फ्री यात्रा

अम्बाला, 19 अगस्त ( TSN)-हर साल की तरह इस बार भी  रक्षा बंधन के अवसर पर बहनों के लिए  हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रा को फ्री रही  ! सरकार के इस फैसले के बाद हरियाणा रोडवेज ने कल दुपहर 12 बजे से आज मध्य रात्रि तक महिलाओं और उनके साथ 15 साल के  बच्चे के लिए फ्री बस सेवा की है ! महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए एक्स्ट्रा बसें भी चलाई गई है ! वहीं सरकार के इस फैसले का महिलाओं ने स्वागत किया है और सरकार की जमकर तारीफ भी की है !
अंबाला कैंट बस स्टैंड इंचार्ज अजीत ने बताया की महिलाओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए इसके लिए डिमांड अनुसार एक्स्ट्रा बसें भी चलाई जा रही है ! वहीं उन्होंने कहा की अभी तक महिलाओं को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई है !अंबाला कैंट बस स्टैंड पर आई महिलाओं से जब बात कि गई कि हरियाणा सरकार ने रक्षा बंधन के अवसर पर हरियाणा रोडवेज की बसों में यात्रा फ्री की है तो महिलाओं ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और इसके लिए सरकार का धन्यवाद भी किया ! महिलाओं का कहना है कि रक्षा बंधन पर एक गरीब बहन भी अपने भाई को राखी बांधने जा सकती है ! हालांकि कुछ प्राइवेट बस परिचालक आज के दिन भी महिलाओं से किराया लें रहे है ऐसा आरोप एक महिला ने लगाया ! हालांकि जब हमारी टीम ने एक प्राइवेट बस के चालक से बात की तो उसने कहा कि किसी भी महिला से पैसे नही लिए जा रहे आप किसी भी महिला से पूछ सकते है !

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.