/ Oct 13, 2026

Income Tax विभाग में नौकरी करने का सुनहरा मौका, 1.5 लाख तक मिलेगी सैलरी !

मुंबई (एकता): आयकर विभाग (Income Tax) में नौकरी करने का सपना हर किसी का होता है। अगर आप में से कोई इच्छुक और योग्य उम्मीदवार है तो वह इन पदों पर निकलीं भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

सूत्रों के मुताबिक इनकम टैक्स मुंबई ने इंस्पेक्टर, एमटीएस और अन्य पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आप आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometaxmumbai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2024 तय की गई है।

Income Tax Vacancies  

इनकम टैक्स में 291 पदों पर भर्तियां चल रही:-

स्टेनोग्राफर : 18 पद

आयकर निरीक्षक : 14 पद

कर सहायक : 119 पद

कैंटीन अटेंडेंट : 03 पद

मल्टी टास्किंग स्टाफ : 137 पद

जानिए पदों पर भर्ती के लिए कितनी होनी चाहिए आयु-सीमा 

बता दें कि हर पद के लिए उम्मीदवारों की आयु-सीमा भी अलग-अलग तय की गई है। आयकर निरीक्षक (आईटीआई) के लिए 18 से 30 साल के बीच आयु होनी चाहिए। आशुलिपिक ग्रेड-I (आशुलिपिक) 18 से 27 साल के बीच। कर सहायक (टीए) 18 से 27 साल, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) 18 से 25 साल और कैंटीन अटेंडेंट (सीए) 18 से 25 साल तय की गई है।

भर्ती के लिए कितना होगा आवेदन शुल्क

इनकम टैक्स भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन किया जाएगा।

जानें भर्ती के बाद कितनी होगी सैलरी

मुंबई में खेल कोटा के तहत अलग-अलग पदों पर भर्ती की जा रही है। उम्मीदवारों को सैलरी उनके पद के हिसाब से ही मिलेगी। वैसे तो डेढ़ लाख तक का वेतन तय किया गया है।

आयकर विभाग का क्या काम होता है?

आयकर विभाग केंद्रीय बोर्ड के प्रत्यक्ष कराधान द्वारा शासित और वित्त मंत्रालय के अधीन राजस्व विभाग का हिस्सा है। आप विभाग, इसकी संगठनात्मक संरचना, गतिविधियों, कर संबंधी कानून और नियमों, अंतरराष्ट्रीय कराधानों इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.