बहादुरगढ़ (एकता): हरियाणा के झज्जर जिले के छारा गांव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पहुंचते ही सब हैरान रह गए। बता दें कि वह बुधवार को वीरेंद्र अखाड़े में पहलवानों से मिलने आए।

सूत्रों के मुताबिक यह अखाड़ा काफी मशहूर भी है। यहां से देश को कई पहलवान मिले हैं। बजरंग पूनिया ने भी कुश्ती की शुरुआत इस अखाड़े से की थी।

खास बात यह है कि जब राहुल गांधी अखाड़े में पहुंचे तो उन्होंने बजरंग पुनिया के साथ मेट पर कुश्ती की जमकर प्रैक्टिस की। उन्होंने पहलवानों से बातचीत कर काफी समय बिताया। इसके बाद उन्होंने चूल्हे पर बनी बाजरे की रोटी और सरसों के साग का भी स्वाद चखा।

इतना ही नहीं जब वह वापस जाने लगे तो वह गन्ने और मूली साथ लेकर गए। उनकी यह तस्वीरों सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही हैं।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें सबसे मिलकर काफी अच्छा लगा। पहलवानों ने भी कहा कि उनके साथ समय इतना कैसे बीत गया पता ही नहीं चला।

राहुल गांधी ने कुश्ती वि+वाद पर भी बातचीत की। बजरंग ने कहा कि राहुल गांधी पहलवानों का रूटीन देखने आए थे।

