यूपी (एकता): वाराणसी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब रेल यात्रियों का सिर्फ एक रुपए में इलाज होगा और 10 रुपए में जांच होगी। हालांकि इस खबर से यात्रियों में खुशी का माहौल है। सूत्रों के मुताबिक वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में हेल्थ यूनिट का नया सेटअप खुलेगा। खास बात यह है कि इस हेल्थ यूनिट में एंबुलेंस की भी सुविधा रहेगी।
जानकारी के मुताबिक सभी डॉक्टर मौजूद रहेंगे। अगर किसी यात्री की ट्रेन में तबीयत बिगड़ती है तो उसे वहां पर सुविधा दी जाएगी। शुरू में 10 बेड का यूनिट होगा। हालांकि राहत वैन स्टेशन पर ही उपलब्ध होगी। वहीं दूसरी ओर प्लेटफाॅर्म पर इमरजेंसी सेंटर भी बनाने का प्रस्ताव है। बुधवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस से नई दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर इमरजेंसी सेंटर खाेले जाने वाले स्थानों को चिह्नित किया। खाद्य स्टालों के निरीक्षण में गुणवत्ता बढ़ाने का निर्देश दिया। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
