दिल्ली (एकता): दिल्ली में स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि एक से 6 जनवरी 2024 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिसके लिए एडवाइजरी कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक 6 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस बार सर्दियों की छुट्टियां पिछले सालों की तुलना में कम हैं। बताया जा रहा है कि नवंबर महीने में प्रदूषण के चलते शीतकालीन अवकाश के कुछ दिन पहले ही इस्तेमाल हो चुके हैं।
प्रदूषण के चलते 9 नवंबर से 18 नवंबर तक दिल्ली में स्कूल बंद किए गए थे। हालांकि इसको विंटर वेकेशन में एडजस्ट करने का आदेश दिया गया था। गौरतलब है कि आमतौर पर स्कूलों के छात्रों की सर्दियों की छुट्टियां 25 दिसंबर से 15 जनवरी तक होती हैं, जबकि प्राथमिक से ऊपर की क्लासों का विंटर वेकेशन एक से 15 जनवरी तक रहता हैं। इस बार 5 दिन तक की कटौती की गई है।
