Google Maps ने लॉन्च किया नया शानदार फीचर, नहीं कटेगा ओवरस्पीड का चालान…जानें कैसे

दिल्ली (एकता): देश में हर साल लाखों लोगों का चालान कटता है। राजमार्ग से स्थानीय सड़क पर जाने पर होने वाले स्पीड लिमिट को लोग जल्दी समझ नहीं पाते, जिसके कारण अनजाने में तेज गति से वाहन चलाने से चालान हो जाता है। जिसके चलते हम आपके लिए एक नया फीचर लाए हैं। इस फीचर को अपनाने पर आपका ओवरस्पीड का ट्रैफिक चालान नहीं कटेगा। सूत्रों के मुताबिक यह आपको सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और स्पीड लिमिट को कम करने में सहायता करेगा। बताया जा रहा है कि Google Maps ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है।


जानिए क्यों है यह फीचर फायदेमंद?

जानकारी के मुताबिक रात के समय या खराब मौसम की स्थिति में सड़कों पर लगे साइन बोर्ड दिखाई नहीं देते, जिससे स्पीड लिमिट की जानकारी नहीं मिल पाती है। लेकिन यह फीचर दुनिया भर में सड़कों के लिए रियल टाइम स्पीड लिमिट की जानकारी देगा। फिलहाल यह फीचर केवल एंड्रॉइड फोन पर ही उपलब्ध है।

कैसे एनेबल करें Google Map में Speedometer 

1. इसके लिए आपको सबसे पहले एंड्रॉयड डिवाइस पर, गूगल मैप एप ओपेन करना होगा।

2. आपको मैप ऐप के ऊपरी दाएं कोने में प्रोफाइल फोटो पर टैप करना होगा।

3. इसके बाद आप ड्रॉप-डाउन मेनू में “सेटिंग्स” पर जाएं। वहां से आगे बढ़ने के लिए “नेविगेशन सेटिंग्स” चुनें।

4. यहां आपके ड्राइविंग एक्सपीरियंस से संबंधित विभिन्न सुविधाएं देखने को मिलेंगी। एक बार जब आप स्पीडोमीटर सेट कर लेते हैं, तो यह गूगल मैप के साथ नेविगेट करते समय आपकी जीपीएस स्पीड दिखाएगा।

जानें कैसे काम करता है स्पीडोमीटर 

बता दें कि गूगल मैप्स का स्पीडोमीटर फास्ट काम करता है। यह थर्ड-पार्टी इमेजरी से स्पीड लिमिट की पहचान करने के लिए AI का उपयोग करके इसको रेगुलेट करने में मदद करता है। यह इमेज से जीपीएस जानकारी का उपयोग करके उसे उसके सटीक ज्योग्राफिक वेन्यू से मिलाता है। इससे स्पीड पता लग जाती है। इसके बाद यह अच्छे से काम करने लगता है।

हर कोई कर रहा Google Maps का इस्तेमाल 

आजकल Google Maps का हर कोई इस्तेमाल करता है। मैप पर 220 से ज्यादा देशों और इलाकों में मौजूद करोड़ों कारोबारों और जगहों के बारे में जानकारी उपलब्ध है। चाहे आप दुनिया की किसी भी जगह में हों। आप इस पर जीपीएस नेविगेशन और सार्वजनिक परिवहन के बारे में जानकारी ले सकते हैं। साथ ही आस-पास के इलाकों में मौजूद खाने-पीने और घूमने की जगहों के बारे में जानकारी भी ले सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के अधिकारियों की कटौती वाले बयान पर कसा तंज

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के उस बयान पर तंज कसा है जिसमें सीएम ने एक बार फिर प्रदेश में आईएएस,आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों की संख्या में कटौती करने की बात कही है।जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार गजब की है जो यूपीएससी से क्वालिफाई नए अधिकारियों को लेने...

अंबाला में जल्द शुरू होगा रेल कोच रेस्टोरेंट, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

अंबाला-:अंबाला रेल मंडल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे की ओर से ऑक्शन प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। खास बात यह होगी...

परवाणू से नीचे जाकर प्रदेशहित की बात करें भाजपा नेता: सीएम सुक्खू; प्रियंका गांधी अक्टूबर में फिर जाएंगी देउरी स्कूल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है।प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अब तक प्रदेश को नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को प्रदेशहित की बात करने के लिए परवाणू...

48 घंटे में हिमाचल की सभी बंद सड़कें खोलने का दावा, 535 मशीनरी ग्राउंड पर तैनात

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान बंद हुई सड़कों को लेकर लोक निर्माण विभाग ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया है कि प्रदेश में वर्तमान में बंद 138 सड़कों को अगले 48 घंटे के भीतर बहाल कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क बहाली के लिए विभाग...

21 अगस्त तक हिमाचल में सक्रिय रहेगा मानसून, भारी बारिश का अलर्ट; 23 से कमजोर पड़ेगा दौर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार 18 अगस्त को भी शिमला समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा,कांगड़ा और कुल्लू जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.