छात्रों की सुनो सरकार…यूनिवर्सिटी में नहीं है पीने का पानी, लाइट और बेंच

सोनीपत, 22 अगस्त : सोनीपत के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी के छात्र पिछले 44 दिन से यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं  एक छात्र ने आमरण अनशन भी वाइस चांसलर के निवास के बाहर शुरू कर दिया है।

 

 

 

 

 

छात्रों का कहना है कि सभी छात्र यूनिवर्सिटी में मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री, राज्यपाल और सभी मंत्रियों के पास लिखित में अपनी शिकायत भेजी जाने के बाद भी मांग पूरी नहीं हुई है। इसीलिए आज वह वाइस चांसलर के आवास के बाहर बैठे हैं और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे..तस्वीर सोनीपत के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी के कैंपस की है। जहां पर आप देख सकते हैं कि सभी छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और यह धरना प्रदर्शन पिछले लंबे समय से चल रहा है आज इस धरना प्रदर्शन को 44 दिन पूरे हो चुके हैं लेकिन छात्रों का आरोप है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी में पीने का पानी ,लाइट और जिन क्लासों के कैमरे नहीं है उनके लिए कैमरे और अच्छे बेंच की मांग की थी। लेकिन कोई भी मांग पूरी नहीं की गई है , इमारत की मरमत ना होने के कारण  इमारत जर्जर हो चुकी है। उसी में छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। वाइस चांसलर ने छात्रों को आश्वासन दिया था कि जल्द से भी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा ,लेकिन छात्रों की मूलभूत सुविधाएं ही पूरी नहीं हो रही है जिसके चलते वह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों का आरोप है कि मुख्यमंत्री राज्यपाल और वाइस चांसलर को बार-बार लिखित में शिकायत दी गई थी कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं दी जाए ,लेकिन किसी की तरफ से भी उन्हें कोई आश्वासन नहीं दिया गया। जिस कारण हमारा एक साथी आमरण अनशन पर है। वही वाइस चांसलर पर आरोप है कि वाइस चांसलर का कहना है की छात्र को अगर कुछ होता है तो वह खुद जिम्मेदार होगा। जिसे लेकर छात्रों में रोष है, छात्रों का कहना है कि अगर जल्द मांग पूरी नहीं होगी तो सभी छात्र आमरण अनशन पर जाएंगे।वहीं छात्रों ने चेतावनी दी है कि मौजूदा सरकार ने छात्रों की कोई मांग पूरी नहीं की जिसके चलते वह अब सरकार का विरोध भी करेंगे। और अब उनका धरना यूनिवर्सिटी में वीसी आवास के बाहर ही जारी रहेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.