Shimla,29 August-दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से की गई अभद्र टिप्पणी पर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार की भाषा राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के चरित्र,संस्कृति और कुंठा को दर्शाती है।कांग्रेस को पहले से ही बिहार चुनाव के परिणाम का अंदेशा हो गया है,इसलिए वे इस स्तर तक उतर आए हैं।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और यहां की जनता इस तरह की घटिया भाषा और राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी।चुनाव में सत्ता को पुश्तैनी अधिकार समझने वाले दोनों “शहजादों” को जनता सबक सिखाएगी।
