Panchkula,6 November-:भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी गली क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ आज पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय श्रीमती रेखा शर्मा, सांसद (राज्यसभा, हरियाणा) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला के चेयरमैन श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने की।
यह टूर्नामेंट 6 से 11 नवंबर तक स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पंचकूला जिले की 116 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन दिवस पर पंचकूला के 5 ग्राउंड और ढकोली के 2 ग्राउंड पर कुल 34 रोमांचक मैच खेले गए।स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी पंचकूला की स्थापना वर्ष 2010 में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई थी। पिछले 15 वर्षों में सोसाइटी द्वारा कबड्डी, बैडमिंटन, वॉकथॉन, क्रिकेट, साइक्लोथॉन जैसे आयोजन तथा मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित करने के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहे हैं।यह गली क्रिकेट टूर्नामेंट सोसाइटी द्वारा पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना और खेलों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
पहले दिन के प्रमुख मैच परिणाम:
सेक्टर 18 पंचकूला ने सेक्टर 12 पंचकूला को 9 विकेट से हराया।
विलेज नटवाल ने रिहोड़ को 9 विकेट से मात दी।
डी.सी. मॉडल स्कूल सेक्टर 7 ने द स्कॉलर्स बरवाला को 10 विकेट से पराजित किया।
हंसराज पब्लिक स्कूल ने जयेन्द्र पब्लिक स्कूल को 6 विकेट से हराया।
विलेज फतेहपुर ने बूढनपुर को 10 विकेट से हराया।
सतलुज पब्लिक स्कूल ने गुरुकुल स्कूल को 112 रन से पराजित किया।
इसी प्रकार अन्य मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
सभी मैच ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम, हंसराज स्कूल ग्राउंड, सतलुज स्कूल ग्राउंड, खतौली क्रिकेट ग्राउंड, जे.आर. क्रिकेट ग्राउंड बरवाला एवं निपुण विल-टू-विन एकेडमी ग्राउंड में खेले गए।
