Shimla,Sanju(TSN)-हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने से गर्मी ने दस्तक दे दी है।बीते 24 घंटे में प्रदेश के 13 शहरों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला गया है,जबकि 4 शहरों का पारा 35 डिग्री को भी पार कर गया।
कुल्लू में रिकॉर्डतोड़ गर्मी
बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में आई गिरावट को अब तेज धूप ने पलट दिया है।मनाली का अधिकतम तापमान 8 डिग्री की उछाल के साथ 22.2°C,सियोबाग में 7.5°C की बढ़ोतरी के साथ 27.3°C,भुंतर में 30.2°C और बजौरा में 31.3°C रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम फिर करवट लेगा
मौसम विभाग के अनुसार,24 अप्रैल से प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस फिर सक्रिय होगा।लाहौल-स्पीति,किन्नौर,चंबा,मंडी और शिमला के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
