परदादा रह चुके हैं कांग्रेस से विधायक..BJP ने बनाया उसे अपना मंडी लोकसभा प्रत्याशी

मंडी  : धर्मवीर ( TSN)- लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। 2021 में हुए उपचुनाव में मंडी लोकसभा सीट से कंगना रणौत के चुनाव लड़ने की चर्चाओं का बाजार गर्म था। लेकिन उस समय भाजपा ने कारगिल हीरो कुशाल ठाकुर को अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर काफी समय पहले से कंगना रणौत की इस बार चुनावी मैदान में होने की हर मंच से आवाज उठ रही थी। यहां तक कि कंगना के चुनाव लड़ने के चर्चाओं के बाजार में प्रदेश भाजपा के बड़े नेता भी बॉलीवुड अभिनेत्री के चुनाव लड़ने की ओर कहीं ना कहीं इशारा करते हुए नजर आ रहे थे। वहीं अब भाजपा हाई कमान ने लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवी सूची में इन चर्चाओं को विराम देते हुए कंगना राणौत को आखिरकार मंडी संसदीय सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
बीते साल ही स्पष्ट कर दिया था चुनाव के बारे मेंः
बीते साल नवंबर माह में कंगना रनौत ने गुजरात के द्वारका में मीडिया से बातचीत में स्पष्ट कर था कि अगर भगवान की कृपा रही तो वह जरूर चुनाव लडेंगी।जिसके बाद कंगना के चुनाव लड़ने की खबरों का बाजार गर्म हो गया था। इसके बाद बीते साल ही 12 दिसंबर को कंगना रणौत ने बिलासपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई थी। इसके दो दिन पहले ही कंगना ने कुल्लू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके निवास पर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कंगना के चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने और तेजी पकड़ ली थी।
पिता ने भी कही थी चुनाव लड़ने की बातः
बीते साल दिसंबर माह में कंगना के पिता अमरदीप रनौत ने मीडिया को बयान देकर यह स्पष्ट कर दिया था कि उनकी बेटी चुनाव लड़ने जा रही है। बता दें कि कंगना के हिमाचल के अलावा गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, चंडीगढ़ से भी चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी।
जन्मदिन पर मां बगलामुखी दरबार पहुंची थी कंगनाः
2 दिन पूर्व शनिवार को 37वें जन्मदिवस के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत कांगड़ा जिला के मां बगलामुखी के दरबार पहुंची थी। यहां पर मीडिया द्वारा मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर कंगना से पूछे गए सवाल के जवाब में कंगना ने कहा था कि जो माता की कृपा होगी, वही उनके भाग्य में होगा।
मंडी जिला के भांबला की रहने वाली है कंगनाः
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मूलतः मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के भांबला की रहने वाली हैं और उन्होंने एक घर मनाली में भी बनाया है। इनका जन्म 23 मार्च 1987 को हुआ है। प्रारंभिक शिक्षा के बाद कंगना ने दिल्ली से शिक्षा ग्रहण की है। 2006 में कंगना ने पहली फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। इनके पिता अमरदीप राणौत का अपना व्यवसाय है, वहीं माता आशा रणौत अध्यापिका हैं। कंगना की बड़ी बहन का नाम रंगोली चंदेल है।
सनातन धर्म के प्रचार की पोस्टों से काफी सुर्खियां बटोरी है कंगना नेः
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत यूं तो अपने बेवाक अंदाज के लिए जानी जाती रही हैं। इसके अलावा  सनातन धर्म की पोस्ट को लेकर भी कंगना राणौत काफी सुर्खियां में रहती हैं। सोशल मीडिया पर खुले तौर पर अपनी पोस्टों के जरिए कंगना सनातन धर्म का प्रचार करती रहती हैं। सनातन धर्म के प्रचार की इन पोस्टों से कंगना ने काफी सुर्खियां बटोरी है। कंगना स्वयं भी काफी धार्मिक प्रवृत्ति की है और आए दिन किसी न किसी मंदिर व धार्मिक स्थल से अपनी पोस्ट शेयर करती रहती है। 22 जनवरी रामलाल प्राण प्रतिष्ठा के दिन कंगना ने अयोध्या में जय श्री राम के खूब नारे लगाए थे।
परदादा ने कांग्रेस पार्टी से जीता था चुनावः
भारतीय जनता पार्टी द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणौत को मंडी लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कंगना की राजनीतिक पारी की नई  शुरुआत होगी। कंगना के पिता और दादा राजनीति में किसी भी रूप में सक्रिय नहीं थे, लेकिन उनके परदादा विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। वहीं अब तीन पीढियों बाद में उनके परिवार में कोई राजनीतिक में कूदा है। कंगना के परदादा स्व. सरजू सिंह रणौत से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे तो वहीं कंगना भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत करने जा रही है।इसके साथ ही भाजपा ने पहली बार मंडी संसदीय सीट ही नहीं प्रदेश की राजनीति में भी किसी महिला प्रत्याशी को चुनावी लोकसभा के चुनावी रण में उतारा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.