बिलासपुर,सुभाष-:प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान ने बुधवार को श्री नयना देवी जी के पावन दरबार में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल बन गया।
गुरदास मान ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मां नयना देवी के चरणों में शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कर देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।उन्होंने अपने परिवार के लिए भी सुखी,स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की।इस दौरान गुरदास मान ने मां नयना देवी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए मंदिर की धार्मिक महत्ता को नमन किया। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
