/ Jun 30, 2026

राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी से हर्ष महाजन ने भरा नामांकन… बोले सभी कांग्रेस विधायक उनके संपर्क में

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए विपक्ष की तरफ से हर्ष महाजन को उम्मीदवार बनाया गया है और भाजपा जीत को लेकर भी काफ़ी आश्वस्त नजर आ रही है। हर्ष महाजन ने नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए विधान सभा सचिव को अपना नामांकन दाखिल किया और जीत का दावा किया।
जयराम बोले, मनु सिंघवी को उम्मीदवार बनाना अपने आप में ही विरोधाभास
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी हाई कमान के साथ चर्चा के बाद हर्ष महाजन को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है और भाजपा सोच समझकर ही चुनाव में उम्मीदवार उतरती है. दूसरी तरफ कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को उम्मीदवार बनाया है जो अपने आप में ही विरोधाभास है क्योंकि वाटर सेस को लेकर सिंघवी सरकार की तरफ से कोर्ट में वकील है, उन्हें राज्यसभा के उम्मीदवार बनाया जाना सही नहीं है। भाजपा के पास बहुमत नही है लेकिन सरकार में विधायक पीड़ा में है और ऐसे में विधायक अपने अंतरात्मा की आवाज सुन कर वोट करेंगे और हर्ष महाजन जीत कर आयेंगे।
हर्ष महाजन अपनी जीत को लेकर आश्वस्त
वहीं हर्ष महाजन भी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए। हर्ष महाजन ने उम्मीदवार बनाएं जाने पर पार्टी हाई कमान का धन्यवाद किया और जीत का दावा किया। साथ ही सभी विधायक के संपर्क में होने के बात कही और 27 फरवरी को इसके खुलासे का दावा किया।
जीत के लिए ही भाजपा चुनाव में उतरती है -राजीव बिंदल
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ना सभी का अधिकार है और इसी के नाते भाजपा ने हर्ष महाजन को चुनाव में उतारा है। हार और जीत अलग विषय है लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत भाजपा ने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और जीत के लिए ही भाजपा चुनाव में उतरती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है,जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ भी सीमित रहता है। सुधीर...

करनाल में बृजभूषण शरण सिंह का कांग्रेस पर हमला, बोले– विपक्ष में राहुल गांधी रहने तक बीजेपी निश्चिंत

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के औंगद गांव में आयोजित राजपूत क्षत्रिय कुलभूषण पृथ्वीराज चौहान जयंती एवं मूर्ति अनावरण समारोह में पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी विपक्ष की राजनीति का नेतृत्व कर रहे...

राजेश धर्मानी बोले, जनता तय करेगी चुनावी नतीजे, विपक्ष के अच्छे सुझावों पर सरकार करती है अमल

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने भाजपा द्वारा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का दायित्व सरकार की आलोचना करना और कमियों को उजागर करना होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष की उन बातों को गंभीरता से...

विमल नेगी प्रकरण: पत्नी ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले में उनकी पत्नी किरण नेगी ने राज्यपाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।सोमवार को हिमाचल जनजातीय लोक अधिकार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ राजभवन पहुंचीं किरण नेगी ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और कथित रूप से जिम्मेदार अधिकारियों...

मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास की नई उड़ान भरी, हिमाचल को मिली ऐतिहासिक सौगातें : अनुराग ठाकुर

शिमला,संजू-;भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को शिमला प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध जाखू मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन कर देश की समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इसके बाद उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.