/ Aug 30, 2026

कल हरियाणा विधानसभा चुनाव.. जिला अम्बाला में 82 जगहों पर 214 बूथ सवेन्दनशील

अम्बाला , 4 अक्टूबर –जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ गुप्ता ने आज सभी विधानसभा का दौरा किया ! अंबाला जिला की चारों  विधानसभाओं में 5 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व बीबीपेट मशीन दी जा रही है । अंबाला कैंट में SD कॉलेज में पहुंचे पार्थ गुप्ता ने बताया कि पूरे जिले मे 968 पोलिंग पार्टी है,जिन्हे आज ईवीएम दी जा रही है,उसी को देखते हुए जिला की सभी विधानसभा क्षेत्र मे जाकर देखा. जिसमे आज सभी पोलिंग पार्टी अपनी अपनी जगह पहुंचे जाएगी.
कल हरियाणा मे विधानसभा चुनाव होने है उसी के चलते जिला मे सभी जगह पर सुरक्षाकर्मी लगाए हुए है .खासकर जहाँ पर पोलिंग होनी है वहां पर चुनाव अधिकारी की निगरानी मे सभी पोलिंग अफसर को ईवीएम दी जा रही है. जिसे लेकर सभी अधिकारी तय जगहों पर जायेंगे और कल जिला मे सभी जगह मतदान करवाएंगे !  जिला निर्वाचन अधिकारी भी पूरे जिले मे निगरानी रखे हुए है ! आज भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसडी कॉलेज का दौरा किया जहाँ पर कुछ ही देरी मे ईवीएम देनी है !
जिले मे 12 बूथ खास बनाये गए.. मतदाताओं के लिए ये व्यवस्था 
 पार्थ गुप्ता ने बताया कि आज जो भी जिले मे 968 पोलिंग पार्टी है उन्हें कल होने वाले मतदान के लिए ईवीएम देकर रवानगी की जाएगी. उसी को देखते हुए सभी चारो विधानसभा क्षेत्र मे जाकर स्थिति का जायजा लिया गया है और इन्हे ट्रेनिंग दी जा रही है ! उन्होंने बताया कि कल सुबह 7 बजे से 6 बजे तक वोटिंग होनी है जिसकी तैयारी की जा रही है ! उन्होंने अंबाला जिला के मतदाताओं से अपील भी की कि सभी अपने मत का प्रयोग करें और जो लोकतंत्र का पर्व है उसमे सहयोग करें ! उन्होंने बताया कि 82 जगहों पर 214 बूथ सवेन्दनशील है जिसके लिए अलग से सुरक्षा कर्मी लगाए जा रहे है ! उन्होंने बताया कि जिले मे 12 बूथ खास बनाये गए है जिसमे पिंक बूथ व यूथ बूथ ख़ास है ! उन्होंने बताया कि जहाँ पर महिला वोटर ज्यादा है वहाँ पर पिंक व जहाँ पर युवा ज्यादा है वहाँ पर युथ बूथ खासतौर से बनाये गए ही ! उन्होंने बताया कि दिव्यांग के लिए व्हील चेयर का भी इंतज़ाम किया है !

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.