हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा सरकार द्वारा अग्निवीर को लेकर बड़ी घोषणा की.नायब सरकार द्वारा अग्निविर को एक तरफ जहां कईं विभागों आरक्षण का फैसला लिया और वहीं पांच लाख तक का लोन बिना ब्याज के देने की घोषणा की.सरकार के इस फैसले से एक तरफ जहां पूर्व सैनिक और उनके परिजन सरकार का सराहनीय कदम बता रहे है. तो वहीं हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने भी सरकार के इस फैसले की सराहना करते हुए कहा कि ये सरकार की बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है.वहीं जय हिन्द सेना के नेता नवीन जय हिंद ने भी सरकार के फैसले का स्वागत किया और ये भी कहा कि सरकार को कुछ विभागों में नहीं बल्कि सभी विभागों में आरक्षण देना चाहिए.
देश में एक तरफ जहां अग्निवीर योजना का विपक्ष के नेताओं और लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है तो वहीं अब हरियाणा के नायब सैनी सरकार ने अग्निवीरों के लिए बड़ा फैसला लिया और उनके लिए कईं योजनाएं लागू की. अब अग्नवीर को कईं विभागों में आरक्षण के साथ साथ 5 लाख तक के लॉन को भी बिना ब्याज देने की घोषणा कर दी है. जिसके बाद पूर्व सैनिक और उनके परिजन सरकार की इन घोषणाओं की जमकर तारीफ कर रहे है. हालांकि एक पूर्व सैनिक की पत्नी ने सरकार से अपील करते हुए कहा की है कि अग्निवीर के कार्यकाल को थोड़ा और बढ़ाया जाना चाहिए ! वहीं एक पूर्व सैनिक की बेटी ने इसके लिए सरकार का धन्यवाद भी किया और कहा कि सरकार की इस घोषणा के बाद अब जो भी पेरेंट्स अपने बच्चों को अग्निवीर में नहीं भेजना चाहते थे वो अब अपने बच्चों को अग्निवीर में भेजना पसंद करेंगे ! वहीं एक पूर्व सैनिक ने अग्निवीर और सरकार द्वारा की गई घोषणा की जमकर तारीफ कि.वहीं उन्होंने अग्निवीर योजना का विरोध करने वाले लोगों पर भी जमकर निशाना साधा.
