चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)- चम्बा जिला के डलहौजी, तीसा, खजियार और अन्य क्षेत्रों में बिना पंजीकरण के चलने वाले होटल और होमस्टे पर पर्यटन विभाग कार्यवाही करने के मूड में नजर आ रहा है. बता दे कि इन अलग-अलग इलाकों में बिना पंजीकरण के होटल चलाने वालों को लेकर विभाग समय-समय पर चेतावनी जारी कर रहा है.इसके साथ ही विभाग ने कार्रवाई करना भी शुरू किया है.हालांकि पिछले साल भी पर्यटन विभाग ने 335000 जुर्माना बिना पंजीकरण के चलने वाले होटलों से वसूला था.
इस साल भी पर्यटन विभाग बिना पंजीकरण के चलने वाले होटलो पर कार्यवाही कर रहा है , बिना पंजीकरण के होटल चलने से जहां एक तरफ सरकार को नुकसान होता है क्योंकि यहां से सरकार को टैक्स प्राप्त नहीं होता है इसी को लेकर पर्यटन विभाग सख्ती से कार्यवाही कर रहा है, जिला पर्यटन अधिकारी राजीव मिश्रा ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए कहा है कि बिना पंजीकरण के होटल और अन्य गतिविधियां करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।राजीव मिश्रा का कहना है कि बिना पंजीकरण के चलने वाले होटलों के खिलाफ पर्यटन विभाग समय-समय पर कार्यवाही कर रहा है ताकि बिना पंजीकरण के होटल ना चल सके. उन्होंने कहा है कि पिछले साल भी उन्होंने बिना पंजीकरण के चलने वाले होटलों के खिलाफ तीन लाख 35 हजार का जुर्माना वसूला था. इस साल भी लगातार ऐसे कार्य करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है. बार-बार चेतावनी दे रहे हैं उसके बावजूद भी अगर यह लोग नहीं मानते हैं तो पर्यटन विभाग के नियमों के अनुसार कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा।
