/ Oct 14, 2026

स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता ने हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया आश्वासन

रोहतक, 13 अगस्त : हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता ने गत दिनों से हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारियों को आश्वासन देते हुए काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि 9 मांगो में से सात मांगों पर सहमति बन चुकी है और जल्द ही दो मांगों पर भी बातचीत हो जाएगी।
कमल गुप्ता आज रोहतक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा वर्चुअल करोड़ों रुपए की परियोजनाओं के आधारशिला व उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को बाप बेटे की पार्टी करार दे दिया।एनएचएम कर्मचारियों कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं चरमराई हुई है। ऐसे में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री कमल गुप्ता ने आज रोहतक में एनएचएम कर्मचारियों से आह्वान किया है कि वह काम पर लौट आए। क्योंकि 9 मांगो में से सात मांगों पर सहमति बन चुकी है। बाकी बची दो मांगों पर भी जल्द ही बातचीत हो जाएगी।इन मांगों में कई मांगे केंद्र सरकार से संबंधित भी हैं। उस पर भी चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है।वही कमल गुप्ता ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पार्टी तो केवल बाप बेटे की पार्टी बनकर रह गई है और अभी तक यह अपना संगठन भी हरियाणा में नहीं खड़ा कर पाए। जबकि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का सर्वे करने में लगी हुई है और जनता व कार्यकर्ताओं से प्रत्याशियों के लिए राय मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लोग तो मौजूदा हरियाणा सरकार द्वारा दी जा रही नौकरियों को रोकने का काम कर रहे हैं। वे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद करते हैं कि जो आज हजारों करोड रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला व शिलान्यास किए गए हैं। रोहतक में भी लगभग 47 करोड रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला व शिलान्यास किए गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जब चाहे चुनाव कर सकता है हम पूरी तरह से तैयार है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.