नगली गांव के स्कूल में अध्यापकों की कमी पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, स्कूल गेट पर लगाया ताला

13 अगस्त यमुनानगर : यमुनानगर के नगली गांव में शिक्षा की बुनियादी सुविधा का अभाव होने के कारण ग्रामीणों और अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया। पिछले चार महीनों से सरकारी स्कूल में एक भी अध्यापक नियुक्त नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।  ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार महीनों से नगली के इस सरकारी स्कूल में एक भी अध्यापक नहीं है। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से ठप पड़ी है। अभिभावक कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करवाने की अपील भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में  अपने बच्चों के भविष्य को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ती जा रही है।
शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी, गेट पर जड़ा ताला 
मंगलवार को भी अध्यापकों की अनुपस्थिति से परेशान ग्रामीणों के सबर का बांध टूट गया और बच्चों के अभिभावकों ने एकजुट होकर स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया इसके बाद शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उनका कहना है कि जिस स्कूल में अध्यापक ही नहीं है वह स्कूल किस काम का।
ग्रामीणों का दावा: अध्यापकों की नियुक्ति के लिए बार-बार किया अनुरोध, लेकिन कोई सुनवाई नहीं
 ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने शिक्षा विभाग को कई बार अध्यापकों की नियुक्ति के लिए पत्र लिखे हैं, लेकिन हर बार उनकी अपील अनसुनी कर दी जाती है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि  वह अब शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष करेंगे और यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।  नगली के ग्रामीणों ने कहा कि उनके बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। शिक्षा के अधिकार से वंचित इन बच्चों के लिए स्कूल में अध्यापक की नियुक्ति न होना गंभीर चिंता का विषय है। इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द निकलना चाहिए, अन्यथा बच्चों का भविष्य दांव पर लग सकता है।
जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह का कहना ये
जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने भी माना है कि वर्तमान में जिले के कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। उन्होंने बताया कि कई शिक्षक अपनी ट्रांसफर करवाकर अपने-अपने होमटाउन में चले गए हैं, जिससे यमुनानगर के स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी आ गई है। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग इस समस्या को हल करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही पंचकूला से शिक्षकों को यमुनानगर भेजा जाएगा। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही जिले में शिक्षकों की कमी की समस्या का समाधान हो जाएगा, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल सकेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

हिमाचल बोर्ड प्लस-टू रिज़ल्ट घोषित , 92.02% छात्र सफल, बेटियों का रहा दबदबा

धर्मशाला, राहुल -: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में आयोजित प्लस-टू परीक्षा का परिणाम सोमवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 81,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 छात्र सफल...

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.