/ Aug 30, 2026

स्वास्थ्य मंत्री ने NHM कर्मचारियों और हरियाणा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से की मुलाकात

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता आज अंबाला दौरे पर थे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अंबाला में NHM कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल व हरियाणा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन व NHM कर्मियों ने मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।इस दौरान उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान बातचीत से होता है और NHM कर्मचारियों से भी बात की जा रही है एक दो दिन में ये हड़ताल खत्म होगी।
गौरतलब है कि अपनी मांगो को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदेश भर में NHM कर्मचारी हड़ताल पर बैठे है। अंबाला में हड़ताल पर बैठे इन कर्मचारियों से आज मंत्री कमल गुप्ता ने मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। NHM कर्मचारियों के साथ मुलाक़ात के बाद मंत्री कमल गुप्ता ने अंबाला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से भी मुलाकात की। इस बारे में बताते हुए मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि हड़ताल पर बैठे हुए सभी लोग हमारे अपने है और उन लोगो से बात की जा रही है। जल्द ही दोनों की बात सुन सहमती बनाकर इस समस्या का हल निकाल लिया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि एक या दो दिन में ये मुद्दा खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हर समस्या का हल बातचीत से होता है और जल्द इस समस्या का भी समाधान निकल जाएगा। वही केमिस्ट एसोसिएशन की मुलाकात पर उन्होंने कहा कि जो समस्याएं उन्होंने बताई है उन पर अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं और बातचीत करके उसका भी समाधान निकाल दिया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.