Dharamshala,Rahul(TSN) —हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड,धर्मशाला ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष और कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने संयुक्त रूप से परिणाम जारी किया।
इस वर्ष कुल 95,495 नियमित छात्रों ने परीक्षा दी,जिनमें से 79.8% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।परीक्षा 4 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की गई थी और उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 8 मई तक पूरा कर लिया गया।पिछले वर्ष की तुलना में इस बार परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है — 2024 में केवल 74.61% छात्र सफल हो पाए थे।इस बार की एक और खास बात यह रही कि टॉप 10 की सूची में 117 छात्रों ने स्थान बनाया, जिनमें 88 लड़के और 29 लड़कियाँ शामिल हैं।बोर्ड ने रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है,जिसे छात्र अपने रोल नंबर की मदद से देख सकते हैं।
