आपदा राहत कार्यों में हिमाचल सरकार असफल, केंद्र की सहायता का सही उपयोग नहीं” – जयराम ठाकुर

Delhi,24 July-नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में हालिया आपदा राहत कार्यों को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि राहत और पुनर्वास के कार्य बेहद धीमे और अपर्याप्त हैं। केंद्र सरकार से मिली 5150 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता का भी लाभ आपदा प्रभावित पात्र लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुंचाया गया है।

दिल्ली प्रवास के दौरान जयराम ठाकुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, ऊर्जा मंत्री, और जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मिले। उन्होंने अमित शाह से आग्रह किया कि वह स्वयं आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें। सभी मंत्रियों ने हिमाचल को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा:

सड़कों की खराब स्थिति से बागवानी,कृषि और फूलों की खेती को भारी नुकसान हो रहा है।
बिजली-पानी बहाली में देरी राज्य सरकार की अक्षमता का प्रमाण है।
आपदा के दौरान लोक निर्माण मंत्री का विदेश दौरा और मुख्यमंत्री का देर से क्षेत्र में पहुंचना असंवेदनशीलता दर्शाता है।
केंद्र की मदद का राजनीतिक या भेदभावपूर्ण उपयोग नहीं होना चाहिए।

सरकाघाट बस हादसे पर गहरा शोक

जयराम ठाकुर ने सरकाघाट के मसेरन में बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।उन्होंने सरकार से घायलों के बेहतर इलाज की मांग करते हुए कहा कि दुर्घटना के कारणों की गंभीर जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

कृषि वैज्ञानिक डॉ.राजेंद्र कुमार राजू के निधन पर शोक

नेता प्रतिपक्ष ने मंडी के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एवं समाजसेवी डॉ. राजेंद्र कुमार राजू के निधन को अपूरणीय क्षति बताया और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

शिमला,संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती,डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के...

हैपनिंग हरियाणा 2.0: मुंबई से ग्लोबल निवेश और हरियाणवी कनेक्ट की नई शुरुआत

हरियाणा-:हरियाणा सरकार ने मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत अंतरराष्ट्रीय आउटरीच और ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत की।23 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू होने की संभावना है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में बसे हरियाणवियों से...

राशन वितरण में लापरवाही पर सख्ती, डिपो होल्डरों को मंत्री राजेश नागर के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने सोमवार को डिपो होल्डरों के साथ समीक्षा बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को समय पर और पूरा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला,संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी,जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा।इसी दौरान विपक्ष ने सत्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.