/ Jun 22, 2026

हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं पर केंद्र की नजर, वैज्ञानिकों की टीम शिमला पहुंची जांच को

Shimla, 24 July-हिमाचल प्रदेश में बार-बार हो रही बादल फटने की घटनाओं को लेकर अब वैज्ञानिक अध्ययन शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित एक विशेषज्ञ टीम शिमला पहुंची। टीम ने राज्य के मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में राज्य में हुई घटनाओं का विस्तृत डेटा केंद्रीय टीम के साथ साझा किया गया।

मानसून सीजन में अब तक 25 बादल फटने की हुई घटनाएं

इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में 25 बादल फटने की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें मंडी जिले में सबसे अधिक 15 मामले सामने आए हैं। बादल फटने के कारण जान-माल की भारी क्षति हो रही है, जिसको लेकर गहन वैज्ञानिक विश्लेषण की आवश्यकता महसूस की जा रही है।केंद्रीय टीम में सीएसआईआर रुड़की के चीफ साइंटिस्ट कर्नल केपी सिंह,मुख्य वैज्ञानिक डॉ.एसके नेगी,मणिपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व जियोलॉजिस्ट अरुण कुमार,आईआईटीएम पुणे की रिसर्चर सुष्मिता और आईआईटी इंदौर की सिविल इंजीनियर नीलिमा शामिल हैं।

पहली बार इस प्रकार का हो रहा वैज्ञानिक अध्ययन

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेष सचिव एवं निदेशक डीसी राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आग्रह पर यह टीम अध्ययन के लिए हिमाचल भेजी गई है। टीम कल फील्ड से लौटने के बाद मौसम विज्ञान केंद्र शिमला,राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और अन्य एजेंसियों से आंकड़े जुटाकर विश्लेषण करेगी। डीसी राणा ने कहा कि यह संभवतः पहली बार है जब इस प्रकार का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है।

“इस बार भी मानसून ने काफी नुकसान पहुंचाया है।जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून बहुत प्रभावशाली रहा।दो दिन पहले लाहौल-स्पीति में भी बादल फटा, हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ,लेकिन खेतों में मलबा घुस गया।चंबा के भरमौर में दो लोगों की दुखद मृत्यु हुई है।”

“अब तक इस मानसून में हिमाचल प्रदेश में 114 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें कई सड़क हादसे भी शामिल हैं। प्रदेश को अब तक लगभग 1200 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। हालांकि इस समय कोई बड़ा अलर्ट नहीं है, लेकिन छोटी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।”

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ पुलिस ने नाकाम की बड़ी साजिश, गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े 3 आरोपी हथियारों समेत दबोचे

चंडीगढ़-:चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी मंजीत...

HPTDC ने लॉन्च किए प्लैटिनम, गोल्ड और सिल्वर कार्ड, प्रदेशभर के होटलों में मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के चेयरमैन एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में कुछ नया करना उनकी प्राथमिकता है और इसी सोच के तहत धर्मशाला स्थित कश्मीर हाउस...

घुसपैठियों के लिए भारत में कोई जगह नहीं, वोटर लिस्ट शुद्धिकरण जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

हथीन-:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है और मतदाता सूची को शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में समय-समय पर सुधार करना लोकतंत्र की मजबूती के लिए...

आने वाले वक़्त में बढ़ने वाली है लोक निर्माण विभाग की भूमिका, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:शनिवार को शिमला के पीटरहॉफ होटल में आयोजित नॉर्दर्न जोन काउंसिल की बैठक के दूसरे दिन इंटर-स्टेट इंटरेक्टिव आयोजित हुआ।इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नॉर्दन जोनल काउंसिल की बैठक में साझा विकास योजना का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का लोक निर्माण विभाग अब केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि भविष्य...

पूर्व जयराम सरकार और उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश हित के खिलाफ केंद्र के आगे टेके घुटने – जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और विभिन्न विभागों को पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि हाल ही में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.