Shimla,Sanju(TSN)-हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की ओर से साझा की गई एक “साज़िश” से जुड़ी पोस्ट पर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समर्थन के बाद सियासी तापमान चढ़ गया है।
इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे प्रदेश की जनता के लिए दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।उधर,कांग्रेस के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने पार्टी में किसी भी प्रकार के मतभेद से इनकार किया है।उनका कहना है कि सरकार पूरी तरह एकजुट है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मजबूती से कार्य कर रही है।
