/ Jul 16, 2026

उद्योग मंत्री बोले…हिमाचल को केंद्र से नहीं मिली कोई विशेष मदद

Shimla,23 September-केंद्र सरकार से आपदा राहत को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि हिमाचल को किसी प्रकार की विशेष आर्थिक मदद नहीं मिली है।उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र से जो राशि मिली है, वह हर राज्य को आपदा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए निर्धारित नियमों के तहत दी जाती है, इसे किसी प्रकार की खैरात कहना गलत है।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि 2023 में प्रदेश को 10 हजार करोड़ और 2025 में 5 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसके मुकाबले हिमाचल को पिछले पांच वर्षों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित विभिन्न माध्यमों से केवल 4253 करोड़ रुपए मिले हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में हिमाचल को विशेष आर्थिक पैकेज मिलना चाहिए था, लेकिन केंद्र ने ऐसा नहीं किया।

उद्योग मंत्री ने कहा कि विकट हालात में भी प्रदेश सरकार ने आपदा राहत मैनुअल में बदलाव कर प्रभावितों को राहत पहुंचाई है। उन्होंने भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार की मदद का बढ़ा-चढ़ाकर गुणगान कर रहे हैं, जैसे प्रदेश में पैसों की नदियां बहा दी गई हों।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश स्तर के नेता नहीं, बल्कि केवल सिराज विधानसभा तक सीमित नेता हैं। दिल्ली जाकर वे अपने क्षेत्र के लिए विशेष प्रोजेक्ट की मांग करते हैं, जबकि पूरे हिमाचल की बात उन्हें उठानी चाहिए थी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीति बने: वीरेश शांडिल्य

अंबाला-:विश्व हिन्दू तख्त एवं ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि देश के सफाई कर्मचारी समाज की सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं में से एक का निर्वहन करते हैं,इसलिए उनकी सुरक्षा,सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना केंद्र और राज्य सरकारों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान शांडिल्य ने कहा कि...

अगस्त में हमीरपुर को मिलेगा 630 करोड़ का मेडिकल कॉलेज, डॉक्टरों की कमी पर बोले मुख्यमंत्री सुक्खू

हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के टाउन हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया।इस दौरान उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं,स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे निवेश और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्त महीने में करीब 630 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डॉ.राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज,हमीरपुर...

कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में भाजपा, चार्जशीट और जनसंपर्क अभियान के लिए दो समितियां गठित

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।पार्टी ने सरकार के खिलाफ तथ्यों और मुद्दों को संकलित करने के लिए एक चार्जशीट समिति तथा प्रदेशभर में जनसंपर्क और जन आंदोलन चलाने के उद्देश्य से दूसरी समिति का गठन किया है।चार्जशीट समिति में 13 वरिष्ठ...

18 जुलाई से हिमाचल में फिर सक्रिय होगा मानसून, 20-21 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

शिमला,संजू–:हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़े मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 जुलाई से प्रदेश में मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ेगा और इसके साथ ही कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।विभाग ने...

मानसून में एडवेंचर स्पोर्ट्स पर सख्ती,15 सितंबर तक राफ्टिंग-पैराग्लाइडिंग बंद …धौलाधार ट्रेकिंग अब रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं

धर्मशाला/राहुल-:मानसून के दौरान पर्यटकों और ट्रैकर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने एडवेंचर स्पोर्ट्स और ट्रेकिंग गतिविधियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं।भारी बारिश,भूस्खलन और अचानक बढ़ते जलस्तर जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए कई साहसिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाई गई है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.