दिल्ली (एकता): संसद भवन की सुरक्षा में चूक के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बता दें कि सुरक्षा स्टाफ से जुड़े हुए 8 लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक संसद स्मोक कां+ड के बाद अब कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। इनमें रामपाल, अरविंद, वीरदास, गणेश, अनिल, प्रदीप, विमित, नरेंद्र बताए जा रहे हैं। आज यानि गुरुवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कोर्ट में पेशी होगी। वहीं लोकसभा सचिवालय ने कार्रवाई करते हुए कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
गौरतलब है कि बुधवार को सदन में दर्शक दीर्घा से उस समय कूद गए जब सदन की कार्यवाही जारी थी। इनमें से एक युवक पीछे से कूदते हुए सांसदों के बीच जा पहुंचा और पूरे सदन में पीले रंग का धु#आं फैल गया। इसके बाद सदन में अफरा-तफरी मच गई।
