लोकल फ़ॉर वोकल से स्वावलंबी हो रही करनाल की महिलाएं,बना रही स्वदेशी लड़ियां,स्वदेशी लड़ियों रोशन होंगें त्योहार

करनाल(TSN): त्योहारों की नजदीक आते ही देश भर के बाजार अब सजावटी सामान से सजना शुरू हो गए हैं। वहीं बाजारों की रौनक भी देखते ही बन रही हैं। बाजारों में अन्य सामान के अलावा जगमगाती लाइट वाली लड़ियों की भी काफी भरमार हैं। वहीं इस बार त्योहारों पर घर की सजावट स्वदेशी उत्पादों से हो इसको प्राथमिकता दी जा रही हैं। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के लोकल फ़ॉर वोकल के नारे को धरातल पर साकार करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती ने दीपावली पर घरों को स्वदेशी रोशनी से जगमग करने का अभियान शुरू किया हैं।
इसी के तहत सेवा भारती संस्था ने करनाल में स्वदेशी लाइट , झालरें और एलईडी बल्ब तैयार किए हैं। ये लाइट झालरें और बल्ब चाइनीज सामान की तुलना में अच्छी क्वालिटी का और सस्ता हैं। दीवाली हो या अन्य कोई त्यौहार, देश के बाजारों में चाइनीज सामान सज जाते हैं। इससे न केवल लोगों की जेब खाली हो रही है, बल्कि देश के आर्थिक हालात पर भी असर पड़ रहा हैं। अब सेवा भारती ने स्वदेशी सामान को प्रोत्साहित करने के साथ दीपावली पर घरों में राेशनी के लिए स्वदेशी लड़ियों का निर्माण किया हैं।
खास बात यह है कि इन लड़ियों का निर्माण अधिकतर सेवा बस्ती और ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं कर रही हैं। महिलाओं के करीब 34 समूह व स्थानों पर इन लड़ियों का निर्माण करते हैं जिसके बाद इन्हें गत्ते के डिब्बो में पैक कर दूसरे स्थानों पर भेजा जाता हैं। सेवा भारती करनाल के व्यवस्था प्रमुख राममेहर ने बताया कि बिजली की इन झालरों का निर्माण सेवा श्री आश्रम करनाल में किया जा रहा हैं। भविष्य में इसे राज्य के अन्य जिला केंद्रों तक भी करने का इरादा हैं।
उन्होंने बताया कि अब तक विभिन्न रंगों की 20 हजार लड़ियों का निर्माण किया जा चुका हैं जिन्हें हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के दूसरे जिलों में भेजा जा रहा हैं। सेवा भारती के कौशल केंद्र में तैयार बिजली की झालर की एक लड़ी 40 बल्व की बनाई गई हैं। इस लड़ी में सारी सामग्री स्वदेशी ही उपयोग की गई हैं। इन लड़ियों को तैयार करने के लिए सेवा बस्तियों के लोगों विशेषकर महिलाओं की मदद ली जा रही हैं। इससे उन्हें रोजगार तो मिल ही रहा है वहीं, चाइनीज सामान से हटकर स्वदेशी लड़ियों से लोगों के घर रोशन करने की तैयारी हैं।
उन्होंने बताया कि इन लड़ियों की खास बात यह है कि अगर एक बल्ब बंद भी हो जाए तो भी लड़ी जलती रहती है और कई सालों तक खराब नहीं होती। बिजली झालरों के साथ ही सेवा भारती की ओर से दीपावली से संबंधित दियों और अन्य सामान भी तैयार किया जाता हैं।
संस्था के ही ओमप्रकाश अत्रेजा ने कहा कि सेवा भारती संस्था शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ स्वावलंबन के लिए काम करती हैं। संस्था की ओर से चाइनीज सामान से मुकाबले के लिए बिजली की झालर और अन्य सामान को नो प्रॉफिट नो लॉस के साथ बेचा जा रहा हैं। इससे न केवल लोगों के घर स्वदेशी झालरों से रोशन तो होंगे ही, साथ ही लोगों को रोजगार भी मिल रहा हैं।
लड़ियां बनाने वाली महिलाओं ने कहा कि इससे उन्हें रोजगार मिल रहा है और अब वे आत्मनिर्भर जीवन जी रही हैं। उन्होंने कहा कि यहां अनेक महिलाएं लड़ियां बनाने का काम करती हैं जो बाजार में मिलने वाली विदेशी लड़ियों से काफी सस्ती और मजबूत होती हैं। इससे उन्हें प्रतिदिन काफी बचत हो जाती है और उन्हें अपने घरेलू खर्चों के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

हिमाचल में बदलेगा मौसम,9 अक्टूबर तक बारिश का दौर..ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार देर शाम से प्रदेश के कई मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा...

कुमारसैन में मिर्च पाउडर से महिलाओं को बेहोश कर आभूषण लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

शिमला-: कुमारसैन क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर आभूषण छीनने वाले आरोपी को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी वारदात के दौरान महिलाओं की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें असहाय कर देता था और इसके बाद सोने के आभूषण लेकर फरार हो जाता था।पुलिस ने जांच के दौरान ऐसी तीन वारदातों को सुलझाने...

शिमला में ट्विन टनल निर्माण से सैकड़ों घरों पर खतरा, प्रभावित बोले- विकास चाहते हैं, घरों की बलि देकर नहीं

शिमला-:शिमला में एनएचएआई के फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन ट्विन टनल को लेकर संजौली,शांतिविहार,भट्टाकुफ़र, ढली और चलौंठी क्षेत्रों के लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।प्रभावित परिवारों का आरोप है कि टनल निर्माण के चलते कई घरों में दरारें आने लगी हैं।लोगों को आशंका है कि यदि निर्माण कार्य इसी तरह जारी रहा तो आने वाले...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.