35वें स्थापना दिवस पर ARTRAC शिमला में सम्मान समारोह, 18 जवान हुए सम्मानित

Shimla,1 October-सेना प्रशिक्षण कमान (ARTRAC) शिमला ने रविवार को अपना 35वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 18 जवानों को जीओसी-इन-सी प्रशंसा प्रमाणपत्र और तीन प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों को वर्ष 2024-25 के लिए वित्तीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा (पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम) ने सभी को पुरस्कार प्रदान किए और ARTRAC के 35 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी।

लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के तीनों विंग्स को एकजुटता, आत्मनिर्भरता और नवाचार पर फोकस करने का आह्वान किया है।उन्होंने बताया कि ARTRAC ‘परिवर्तन का दशक’ और ‘तकनीकी आत्मसात का वर्ष’ पहल के अनुरूप कार्य कर रहा है तथा 2030 तक अपने पाठ्यक्रम में 34 नई तकनीकों को शामिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।इस मौके पर समकालीन और भविष्य की युद्ध प्रणाली पर आधारित ARTRAC की वार्षिक पेशेवर पत्रिका ‘पिनैकल’ के 24वें संस्करण का विमोचन भी किया गया।गौरतलब है कि ARTRAC की स्थापना 1 अक्टूबर 1991 को महू में की गई थी,जिसका उद्देश्य आधुनिक युद्ध और प्रशिक्षण को केंद्रित करते हुए एक केंद्रीय एजेंसी का निर्माण करना था। 31 मार्च 1993 को शिमला स्थानांतरित होने के बाद से इसकी भूमिका और दायरा काफी बढ़ चुका है।आज यह देशभर में फैले 34 श्रेणी ‘ए’ प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों को उच्चतम मानकों के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.