HPTDC का ऐतिहासिक रिकॉर्ड: पहली बार 100 करोड़ से ऊपर पहुंचा टर्नओवर – CM

Shimla,30 April(TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने पहली बार 100 करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर दर्ज कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार के प्रयासों और बेहतर प्रबंधन का नतीजा है।जहां पूर्व सरकार के कार्यकाल में निगम का टर्नओवर 78 करोड़ रुपये था,वहीं मौजूदा सरकार के दौरान यह बढ़कर 107 करोड़ रुपये हो गया है,वो भी प्राकृतिक आपदाओं जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राजस्व वृद्धि से निगम ने पेंशनभोगियों को बीते ढाई वर्षों में 41 करोड़ रुपये जारी किए,जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने पांच साल में केवल 26 करोड़ रुपये ही दिए थे। उन्होंने निर्देश दिए कि निगम की अनुपयोगी संपत्तियों को निजी भागीदारी के तहत संचालन या लीज़ मॉडल में लाया जाए ताकि इनका बेहतर इस्तेमाल हो सके।

नई पर्यटक सुविधाएं और योजनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार 2,415 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है जिससे पर्यटन ढांचे को मजबूत किया जाएगा। इसमें वे-साइड एमेनिटीज, साहसिक गतिविधियों और नई बस सेवाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि स्थानीय लोगों को फूड वैन मुहैया कराई जाए और लोकप्रिय रूट्स पर ‘हॉप-ऑन, हॉप-ऑफ’ लग्जरी बसें शुरू की जाएं।

प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा

बैठक में मंडी जिले में शिवधाम और रेणुका झील क्षेत्र के सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र पूरा करने पर भी जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने हेलीपोर्ट्स के शीघ्र संचालन और कांगड़ा, शिमला, भुंतर हवाई अड्डों के विस्तार की प्रगति की समीक्षा की ताकि हवाई संपर्क को और बेहतर बनाया जा सके।

उपस्थित अधिकारी:

इस अवसर पर एचपीटीडीसी अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली, विधायक सुरेश कुमार,प्रधान सचिव देवेश कुमार, पर्यटन निदेशक विवेक भाटिया,मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी,सुरक्षा कर्मियों की निगरानी...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.